Sport : 1 या 2 नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होंगे 7 बड़े खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले पाएंगे मैच, जानिए वजह #INA

IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरान करने वाली है. इस दौरे पर वेस्टइंडीज को 3 वनडे मैचों की सीरीज सबसे पहले खेलनी है. उनके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज कैरिबियाई टीम खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुई है. 

उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आने से पहले उन खिलाड़ियों का नाम सामने आ गया है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे.  ऐसे 1 या 2 नहीं बल्कि 7 खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के वनडे स्क्वाड से बाहर हो सकते हैं. तो आइए इन सभी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.  

टीम इंडिया से ये 7 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खेलने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबकि इस सीरीज से वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, लेफ्टआर्म स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल, पेस ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बाहर हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में नहीं चुना जाएगा. 

IND vs WI
IND vs WI Photograph: (ANI)

ये भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा झटका होगा. क्योंकि ये सभी बड़े खिलाड़ी हैं, इनको हर को क्रिकेट मैच खेलते हुए देखना चाहता है. ऐसे में जब ये 7 बड़े खिलाड़ी मुकाबला नहीं खेलेंगे तो फैंस को निराशा हाथ लगेगी. लेकिन ये सभी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर क्यों होंगे. इनके बाहर होने की वजह क्या है, आइए जानते हैं.

ये 7 खिलाड़ी क्यों होंगे वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर

दरअसल, जब इंडियन क्रिकेट टीम 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज खेलेगी. उस समय भारत को एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना है. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 24 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे. ऐसे में इन 7 खिलाड़ियों के एक समय पर 2 सीरीज में हिस्सा लेना मुमकिन नहीं है. 

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड पहले ही सामने आ चुका है. टीम इंडिया के उस स्क्वाड में श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. ऐसे में ये सभी खिलाड़ी जब एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेंगे तो, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से इन्हें बाहर होना पड़ेगा.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल 

क्रम संख्यादिनतिथिसमयमैचस्थल
1रविवार27-सितम्बर-262:00 PMपहला एकदिवसीय (ODI)तिरुवनंतपुरम
2बुधवार30-सितम्बर-262:00 PMदूसरा एकदिवसीय (ODI)गुवाहाटी
3शनिवार03-अक्टूबर-262:00 PMतीसरा एकदिवसीय (ODI)न्यू चंडीगढ़

ये भी पढ़ें : अफगानिस्तान की खैर नहीं! जमकर गरजा रहा है टीम इंडिया के इस खतरनाक खिलाड़ी का बल्ला, 296 की स्ट्राइक रेट से बना रहा है रन

1 या 2 नहीं बल्कि टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर होंगे 7 बड़े खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले पाएंगे मैच, जानिए वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button