Tach – Samsung Galaxy S27 : शाओमी -वीवो को सैमसंग का जवाब, Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड

Powered by :

Last Updated:

Samsung Galaxy S27 : सैमसंग ने अभी Samsung Galaxy S27 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन, कुछ लीक्‍स से पता चलता है कि कंपनी इस बार इस फोन में बैटरी से लेकर चिपसेट तक कई बड़े अपग्रेड कर सकती है.

शाओमी -वीवो को सैमसंग का जवाब, Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड Zoom

सैमसंग इस बार स्पीड के मामले में नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है.

नई दिल्‍ली. स्मार्टफोन मार्केट में चीनी ब्रांड्स शाओमी, वीवो और Oppo ने सिलिकॉन-कार्बन (Si/C) तकनीक के जरिए 7,000mAh से 8,000mAh तक की बैटरी देकर सैमसंग को सीधी चुनौती दे रहे हैं. पिछले छह वर्षों से सैमसंग अपने अल्ट्रा मॉडल्स में 5,000mAh बैटरी पर ही टिका हुआ है. अब दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने इस मामले में भी चाइनीज ब्रांड्स को टक्‍कर देने की पूरी तैयारी कर ली है. कुछ लीक्‍स के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 सीरीज में कंपनी दो बड़े अपग्रेड करने वाली है.

2020 में Galaxy S20 Ultra के लॉन्च के बाद से सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra तक में 5,000mAh की बैटरी दी है. चीन के 3C सर्टिफिकेशन डेटाबेस से मिले आंकड़े बताते हैं कि यह सिलसिला अब टूट रहा है. Galaxy S27 Ultra में 5,534mAh की रेटेड बैटरी देखी गई है, जिसे कंपनी आधिकारिक तौर पर 5,700mAh के रूप में पेश कर सकती है. यानी सीधे 700mAh का उछाल. Galaxy S27 Pro में 5,087mAh रेटेड बैटरी मिलेगी, जो मार्केट में संभवतः 5,200mAh के नाम से आएगी. यह पिछले मॉडल की 4,300mAh बैटरी के मुकाबले बहुत बड़ा जंप है.

LPDDR6 RAM और UFS 5.1 स्टोरेज

सैमसंग इस बार स्पीड के मामले में नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है. Galaxy S27 Ultra और Pro मॉडल्स को LPDDR6 RAM और इंडस्ट्री की सबसे तेज UFS 5.1 स्टोरेज से लैस किया जा सकता है. हालांकि, लीक्स का संकेत है कि यह अल्ट्रा-फास्ट मेमोरी सेटअप केवल चुनिंदा टॉप-एंड वेरिएंट्स में ही देखने को मिल सकता है. चीनी प्रतिद्वंद्वियों की तरह सैमसंग शायद सीधे 8,000mAh के आंकड़े तक न पहुंचे, लेकिन कंपनी का असली मास्टरस्ट्रोक इसका ऑप्टिमाइजेशन होगा. Galaxy S27 Ultra में नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो अत्याधुनिक पावर-एफिशिएंट नोड पर तैयार होगा.

बढ़ी हुई 5,700mAh बैटरी और अत्यधिक कुशल प्रोसेसर का तालमेल फोन के स्क्रीन-ऑन-टाइम (SOT) को उस स्तर पर ले जा सकता है, जहां यह चीनी फ्लैगशिप्स और iPhone 18 Pro Max को सीधी टक्कर दे सके. सैमसंग का यह कदम साफ संदेश है कि फ्लैगशिप की रेस में वह अब किसी से पीछे रहने के मूड में नहीं है.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें


Source link

Back to top button