Sport : यूं ही कीवी नहीं कहे जाते हैं न्यूजीलैंड प्लेयर्स, केन विलियमसन ने पकड़ा ऐसा अद्भूत कैच, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स भी हैरान #INA

ENG vs NZ: इंग्लैंड की टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रही है. सीरीज का पहला मैच आज, 4 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पहले ही दिन मेजबान इंग्लैंड की हालत इतनी खराब रही कि पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 140 रनों पर सिमट गई. करीब 2 साल बाद टेस्ट खेल रहे काइल जैमीसन ने 5 विकेट हॉल लेकर इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. वहीं न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का एक ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका, जिसे देख सभी हैरान रह गए. यहां तक कि बेन स्टोक्स को भी यकीन नहीं हुआ कि उनका कैच पकड़ा जा चुका है.
केन विलियमसन ने बेन स्टोक्स का पकड़ा अविश्वसनीय कैच
इंग्लैंड की आधी टीम 55 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद 94 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को कप्तान बेन स्टोक्स के रूप में छठां झटका लगा. इंग्लैंड की पहली पारी का 27वां ओवर काइल जेमीसन काइल जैमीसन डाल रहे थे. ओवर की पांचवी गेंद को बेन स्टोक्स ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से लगकर तेजी से लेग स्लीप में चली जहां न्यूजीलैंड के 4 खिलाड़ी फील्डिंग कर रहे थे. गेंद काफी नीचे थे, लेकिन फिर भी केन विलियमसन ने नीचे की ओर हवां में उड़कर इस अद्भूत कैच को पकड़ा, जिसे देख सभी हैरान रह गए. यहां तक कि बेन स्टोक्स को भी यकीन नहीं हुआ.
WHAT A CATCH BY KANE WILLIAMSON. pic.twitter.com/0XeVLRrszv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2026
England’s innings ends shortly after, as they are bowled out for 140.
Can their bowlers bring them back into the Test? 🤔#ENGvsNZ #ENGvNZ https://t.co/xwKSlRumkv
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 4, 2026
यूं ही कीवी नहीं कहे जाते हैं न्यूजीलैंड प्लेयर्स, केन विलियमसन ने पकड़ा ऐसा अद्भूत कैच, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स भी हैरान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,