Sport : ODI वर्ल्ड कप 2027 की शुरू हुई टिकट बुकिंग, घर बैठे इस Link पर क्लिक कर पाएं भारत-पाकिस्तान मैच का Confirm Ticket #INA

ODI World Cup 2027 Tickets Bookings: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक शेड्यूल के ऐलान के साथ-साथ फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. टूर्नामेंट के मैचों की टिकटें हासिल करने के लिए ‘टिकट बैलट’ की प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है. ICC ने इसके लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट का लिंक जारी कर दिया है, ताकि दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट फैंस भारत-पाकिस्तान महा-मुकाबले और अन्य बड़े मैचों के टिकट बुक करने की रेस में सबसे आगे रह सकें.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ‘टिकट बैलट’ विंडो ओपन
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल के ऐलान के तुरंत बाद फैंस के लिए टिकट विंडो का रास्ता भी साफ कर दिया गया है. ‘द आईसीसी मेंस CWC 27 टिकट बैलट’ को आधिकारिक रूप से खोल दिया गया है. चूंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया और भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैचों के लिए टिकटों की मांग सबसे ज्यादा होती है, इसलिए ICC शुरुआत में एक बैलट (लॉटरी जैसी व्यवस्था) सिस्टम चला रहा है. इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले भाग्यशाली फैंस को सबसे पहले टिकट खरीदने का मौका मिलेगा.
The CWC Ticket Ballot is now open! Apply now for your chance . secure tickets . the ICC Men’s Cricket World Cup 2027https://t.co/G1qfBvsC1e pic.twitter.com/JwPJPNuekq
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 1, 2026
कैसे बुक करें वनडे वर्ल्ड कप 2027 का टिकट?
ICC ने साफ किया है कि फैंस को धोखाधड़ी और फर्जी टिकटों से बचाने के लिए सिर्फ एक ही ऑफिशियल प्लेटफॉर्म बनाया गया है. फैंस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. वर्ल्ड कप 2027 के मैचों का टिकट बैलट भरने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप सीधे आईसीसी के ऑफिशियल पोर्टल tickets.cricketworldcup.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं.
वनडे वर्ल्ड कप के टिकटों को लेकर ICC अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “ICC अपने वर्ल्ड कप आयोजनों को ज्यादा से ज्यादा फैंस तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके लिए टिकटों की कीमतें बेहद सस्ती रखी गई हैं और ऐसे विकल्प दिए गए हैं जो परिवारों, युवाओं और स्थानीय समुदायों को मैदान पर चल रहे रोमांच के और करीब ला सकें.”
GOOD NEWS FOR CRICKET FANS 🏆
Jay Shah said “The ICC remains committed . making its World Cup events accessible . as many fans as possible, with affordable ticket prices & options that bring families, young people and local communities closer . the action”. pic.twitter.com/ET1u0saMnI
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
मुख्य ग्रुप स्टेज में भारत का शेड्यूल
• भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 7 अक्टूबर 2027 – न्यूलैंड्स, केपटाउन (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम पाकिस्तान – 10 अक्टूबर 2027 – वांडरर्स, जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम अफगानिस्तान – 14 अक्टूबर 2027 – सुपरस्पोर्ट पार्क, त्शवाने/सेन्चुरियन (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम क्वालीफायर ए -17 अक्टूबर 2027 – मंगाउंग ओवल, ब्लूमफ़ोन्टेन (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• भारत बनाम जिम्बाब्वे – 24 अक्टूबर 2027 – विक्टोरिया फॉल्स (जिम्बाब्वे) – दोपहर 01:30 बजे
‘सुपर-7’ स्टेज में भारत का शेड्यूल (अगले 6 मुकाबले)
• 28 अक्टूबर 2027: भारत (A1) बनाम A2 (ग्रुप-A की दूसरी टीम) – विक्टोरिया फॉल्स (जिम्बाब्वे) – दोपहर 01:30 बजे
• 31 अक्टूबर 2027: B2 (ग्रुप-B की दूसरी टीम) बनाम भारत (A1) – वांडरर्स, जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• 4 नवंबर 2027 : भारत (A1) बनाम B1 (ग्रुप-B की शीर्ष टीम) – पार्ल (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• 7 नवंबर 2027: भारत (A1) बनाम A3 (ग्रुप-A की तीसरी टीम) – न्यूलैंड्स, केपटाउन (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• 11 नवंबर 2027: भारत (A1) बनाम AB4 (पूल की चौथी बेस्ट टीम) – क्वेबेरा, पोर्ट एलिजाबेथ (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
• 14 नवंबर 2027 (रविवार): भारत (A1) बनाम B3 (ग्रुप-B की तीसरी टीम) – किंग्समीड, डरबन (साउथ अफ्रीका) – दोपहर 01:30 बजे
It’s India vs Pakistan in Johannesburg on October 10 🔥#CWC27 pic.twitter.com/uaUbo24KIF
— Cricinfo (@cricinfo) October 1, 2026
चरण 3: नॉकआउट स्टेज (सेमीफाइनल और फाइनल – आखिरी 2 मुकाबले)
• 17 नवंबर, बुधवार – पहला सेमीफाइनल – न्यूलैंड्स, केपटाउन – दोपहर 01:30 बजे
• 18 नवंबर, गुरुवार – दूसरा सेमीफाइनल – सुपरस्पोर्ट पार्क, त्शवाने (सेन्चुरियन) – दोपहर 01:30 बजे
• 21 नवंबर, रविवार – वर्ल्ड कप फाइनल – वांडरर्स, जोहान्सबर्ग – दोपहर 01:30 बजे
यह भी पढ़ें: रन-आउट और स्टंपिंग के नियम में ICC ने किया बड़ा बदलाव, अब सिर्फ गेंद छूने से आउट नहीं होंगे बल्लेबाज
ODI वर्ल्ड कप 2027 की शुरू हुई टिकट बुकिंग, घर बैठे इस Link पर क्लिक कर पाएं भारत-पाकिस्तान मैच का Confirm Ticket
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,