UP News: Lucknow Crime News: ‘मैंने मां की हत्या कर दी’… बेटे ने खुद पुलिस को फोन किया, फ्लैट में मिला 42 साल की महिला का शव – INA
Lucknow Crime News: लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. गुरुवार रात राजेंद्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-202 में गीता भागचंदानी (42) का शव मिला. आरोप है कि विवाद के दौरान उनके नाबालिग बेटे ने सिर पर किसी औजार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद बेटा मौके पर ही मौजूद था. उसने खुद पुलिस को फोन कर मां की हत्या की जानकारी दी. पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
विजन अपार्टमेंट के फ्लैट में मिला महिला का शव
घटना नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट की है. यहां फ्लैट नंबर-202 में गीता भागचंदानी रहती थीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गीता का शव घर के अंदर मिला. पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.
ये भी पढे़ं- प्रयागराज: बीटेक छात्रा की मौत से भड़का गुस्सा, कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा; 2 घंटे जाम रहा मिर्जापुर मार्ग
विवाद के दौरान बेटे ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक, महिला के नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप है. बताया जा रहा कि विवाद के दौरान बेटे ने किसी औजार से महिला के सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद महिला की मौत हो गई. घटना के बाद नाबालिग बेटा मौके पर ही मौजूद रहा. बताया जा रहा कि उसने खुद पुलिस को फोन करके जानकारी दी कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अभिरक्षा में ले लिया.
पिता ने बताया- बेटे का चल रहा था इलाज
मृतका के पति राकेश ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का कई वर्षों से दिमाग से जुड़ा इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि बेटा काफी समय से अलग किराए के मकान में रह रहा था. पिता के मुताबिक, गुरुवार को बेटे ने अपनी मां से मिलने की जिद की थी. इसके बाद वह उसे विजन अपार्टमेंट स्थित गीता के फ्लैट पर लेकर आए थे. इसी दौरान मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. फिर बेटे ने अपनी मां पर हमला कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना के क्रम की जानकारी जुटा रही है. फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lucknow Crime News: ‘मैंने मां की हत्या कर दी’… बेटे ने खुद पुलिस को फोन किया, फ्लैट में मिला 42 साल की महिला का शव
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,