Sport : 'भगोड़ा' बुलाए जाने पर ललित मोदी ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, भारत सरकार को याद कर कहा- 'मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है' #INA

Lalit Modi : इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी पर अक्सर कई गंभीर इल्जाम लगते रहते हैं. वो भारत से छोड़कर विदेश में रह रहे हैं. इसके लिए उन्हें अलोचना का सामना करना पड़ता है. ललित मोदी को ‘भगोड़ा’ कहकर भी बुलाया जाता है. अब भगोड़ा टैग पर उन्होंने खुलकर बात की है, उन्होंने एएनआई के साथ बात करते हुए अपने ऊपर लगे इल्जामों पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
भगोड़ा बुलाए जाने पर बोले ललित मोदी
‘भगोड़ा’ पर ललित मोदी ने कहा कि, ‘मैं बिल्कुल भी भाग नहीं रहा. भारत सरकार के हाथ लंबे हैं. आप भारत सरकार से नहीं भिड़ सकते और मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है. मैं ऐसा करना भी नहीं चाहता हूं. मेरे खिलाफ एक भी केस रजिस्टर नहीं हुआ है. क्यों? अगर मैं इतना बुरा रहा हूं और सब कहते हैं कि मैं इतना बुरा हूं, तो मुझ पर केस चलाओ. एक समय था जब मैं वापस आना चाहता था लेकिन वापस आकर क्या करूं? मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. अगर कुछ होता, तो वह बाहर आ जाता, मैंने 17 साल में जो कुछ भी किया है, या कर सकता था, वह पहले ही साफ हो चुका होता. इसीलिए मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है’.
#WATCH | On the ‘fugitive’ tag, IPL founder and first chairman Lalit Modi says, “I’m not running at all… The Indian government has a long arm. You can’t take on the government of India. And I don’t intend ., and I don’t want …. Not a single case against me has been… pic.twitter.com/zwqALNoY1g
— ANI (@ANI) June 4, 2026
उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे सच पता है, मेरे दोस्तों को सच पता है. नाम साफ करने में क्या है? अगर 17 साल से हम अपने नाम साफ नहीं कर पाए हैं और कोई आपको वही कहता रहता है जो वह कहता आ रहा है, तो आप बस उसके साथ जीते हैं और आगे बढ़ते हैं. हम इस पर हंसते हैं. मुझे दुनिया के चिदंबरम या दुनिया के राहुल गांधी की परवाह नहीं है. चिदंबरम ही वजह हैं कि यह सब गड़बड़ हो गया. यह सब गड़बड़ तब हुई जब मैंने आईपीएल को साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया. मैं हर सरकार के साथ बहुत दोस्ताना था. चिदंबरम ने मुझे धमकी दी और नहीं चाहते थे कि मैं ऐसा करूं. उस समय बीजेपी सरकार वाले राज्यों ने मुझे बीजेपी वाले राज्य में मैच कराने की इजाजत दी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने कहा था कि हम कांग्रेस वाले राज्य में इजाजत नहीं देंगे. मैंने इसे साउथ अफ्रीका शिफ्ट करने से पहले 154 बार शेड्यूल बदला. अगले साल मैं वापस आया और सुनंदा के साथ शशि थरूर वाला मामला हुआ और मैंने शशि थरूर को गिरा दिया. उनकी नौकरी चली गई फिर सब हर तरफ से मुझ पर बंदूकें तान दी गईं’.
#WATCH | IPL founder and first chairman Lalit Modi says, “I know the truth, my friends know the truth. What is there in name clearing? If for 17 years we haven’t been able . clear our names, and somebody keeps calling you what they have been calling you, you just live with it… pic.twitter.com/uTypoUmibi
— ANI (@ANI) June 4, 2026
ललित मोदी ने राहुल गांधी पर बोली बड़ी बात
ललित मोदी ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि, ‘मुझे डर इस बात का है कि कुछ लोग हैं जिन्हें मैंने नाराज किया है, और वे पॉलिटिक्स से जुड़े हैं. चाहे वे अपोजिशन में हों या कहीं और, वे मुझसे कोई न कोई नाराजगी रखते हैं. उनका काफी असर भी है.अगर आप पार्लियामेंट में राहुल गांधी के भाषण देखें, तो जब भी कोई इलेक्शन होता है या कोई मुद्दा आता है, वे हमेशा मुझ पर हमला करते हैं. कांग्रेस सरकार मुझ पर हमला क्यों कर रही है?
#WATCH राहुल गांधी के बारे में IPL के संस्थापक और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने कहा, “मुझे जिस बात का डर है, वह यह है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें मैंने नाराज़ कर दिया है और वे राजनीति से जुड़े हैं। चाहे वे विपक्ष में बैठते हों या कहीं और, वे मेरे खिलाफ़ कोई न कोई खुन्नस रखते हैं। उनका… pic.twitter.com/AvR6TYyraF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2026
बच्चों को लेकर बोली ये बड़ी बात
ललित मोदी ने आगे कहा कि, ‘मेरे बच्चे जो मेरे लिए सबसे जरूरी हैं, जिनके साथ मैंने क्रिकेट की वजह से अपनी ज़िंदगी का ज्यादातर हिस्सा नहीं बिताया और मैंने क्रिकेट के लिए अपने देश के लिए खेल को सब कुछ दिया. मैं उनके बड़े होने से चूक गया. उन्होंने पूरी तरह से नरक जैसा अनुभव किया. उन्हें सताया गया. बड़े होते हुए उनकी जिंदगी बहुत दुख भरी रही’.
#WATCH | IPL founder and first chairman Lalit Modi says, “My children, who are most important . me, who I missed out spending most of my life because of cricket, and I gave everything for cricket, for our country, . the game. I missed out on them growing up. They went through… pic.twitter.com/VnFOzvze67
— ANI (@ANI) June 4, 2026
आईपीएल का विचार सबसे पहले ललित मोदी के मन में आया. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के साथ मिलकर इस धरातल पर उतारा और साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग का सफल आयोजन कराया. इसके बाद उन पर पैसों के गवन का आरोप लगा और वो देश छोड़कर भाग गए.
ये भी पढ़ें : ‘वो एक सुपरस्टार बनेगा…’ वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर विराट कोहली के करीबी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
'भगोड़ा' बुलाए जाने पर ललित मोदी ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, भारत सरकार को याद कर कहा- 'मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,