Sport : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम हुई IPL 2026 की ऑरेंज कैप, शुभमन और सुदर्शन OUT होने के बाद हुआ कंफर्म #INA

Vaibhav Sooryavanshi Wins Orange Cap: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई जीटी के दोनों ही सलामी बल्लेबाज पावर प्ले में सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इधर शुभमन और सुदर्शन आउट हुए, तो दूसरी ओर ऑरेंज कैप 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो गई. जी हां, ग्रैंड फिनाले में शुभमन और सुदर्शन दोनों के पास ही वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप छीनने का मौका था, लेकिन जब ये बल्लेबाज आउट हुए, तो ये कंफर्म हो गया कि आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी के पास ही रहने वाली है.

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गंवाया ऑरेंज कैप जीतने का मौका

IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस खिताबी मैच में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप अपने नाम करने का मौका था. जी हां, यदि इस मैच में शुभमन 55 रन बनाने थे, जबकि सुदर्शन को 67 रन बनाने थे.

मगर, RCB VS GT मैच में दोनों ही बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए. कप्तान शुभमन 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, सुदर्शन 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑरेंज कैप जीतने का मौका गंवा दिया.

कैसा रहा शुभमन और सुदर्श का IPL 2026 में प्रदर्शन?

IPL 2026 में शुभमन गिल ने कमाल का खेल दिखाया. उन्होंने 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में 163.02 की स्ट्राइक रेट और 45.75 के औसत से 732 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. वहीं, साईं सुदर्शन ने इस सीजन 17 मैच खेले, जिसकी 17 पारियों में उन्होंने 157.98 की स्ट्राइक रेट और 45.13 के औसत से 722 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए.

वैभव सूर्यवंशी के नाम हुई IPL 2026 की ऑरेंज कैप

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन 16 मुकाबले खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए. इन 5 अर्धशतकों में वह 3 बार 90s के स्कोर पर आउट हुए. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के और 63 चौके भी लगाए.

वैभव सूर्यवंशी हैं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भी बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर काबिज हैं. 15 साल के सूर्यवंशी ने इस सीजन 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 72 छक्के लगाए. इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी टीम मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
1 Vaibhav Sooryavanshi राजस्थान रॉयल्स 16 776 48.50 237.31
2 Shubman Gill गुजरात टाइटंस 16 722 48.13 163.72
3 Sai Sudharsan गुजरात टाइटंस 16 710 50.71 159.55
4 Heinrich Klaasen सनराइजर्स हैदराबाद 15 624 48.00 160.00
5 Ishan Kishan सनराइजर्स हैदराबाद 15 602 40.13 182.42

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Final: भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने तोड़ी गुजरात टाइटंस की कमर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन हुए आउट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम हुई IPL 2026 की ऑरेंज कैप, शुभमन और सुदर्शन OUT होने के बाद हुआ कंफर्म





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button