Sport : 'हमारे गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा किया…,' इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद बहाने बनने लगे पाकिस्तानी कप्तान #INA

PAK vs ENG: पाकिस्तान टीम लगातार शर्मनाक प्रदर्शन कर टेस्ट क्रिकेट में अपने स्तर को गिराती जा रही है. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है. यह मुकाबला सिर्फ 3 दिन के अंदर ही खत्म हो गया. इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पाकिस्तान की टीम 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रन बना दिए थे. दोनों पारियों में पाकिस्तान के लिए सिर्फ एक अब्दुल्लाह शफीक ने अर्धशतक लगाया. इस हार के बाद पाकिस्तान अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस बड़ी हार के बाद बाबर आजम की जगह पर कप्तानी संभाल रहे सलमान अली आगा ने खराब बल्लेबाजी को बड़ा कारण बताया है और गेंदबाजों को लेकर बहाना बनाते भी नजर आए.
इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद क्या बोले सलमान अली आगा
हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, इंग्लैंड ने हमें पूरी तरह पछाड़ दिया है और यह कहना बिल्कुल सही होगा. हमने कई गलतियां की हैं. इन परिस्थितियों में हमारी बल्लेबाजी अनुभवहीन है. हमारे पास ऐसे गेंदबाज जरूर हैं जो 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छू सकते हैं, लेकिन इन तीन तेज गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और ये परिस्थितियां उनके अनुकूल हैं.
“We need . eradicate mistakes and comeback stronger in the next match” 🗣️ Pakistan captain Salman Ali Agha pic.twitter.com/VBasBmyEjH
— Cricinfo (@cricinfo) August 21, 2026
इंग्लैंड हमेशा से मुश्किल दौरा रहा है – सलमान अली आगा
सलमान अली आगा ने यह भी कहा कि वो सिर्फ एक सप्ताह पहले इंग्लैंड में आए हैं और टीम को परिस्थितियों में ढलने का मौका नहीं मिला. पाकिस्तानी कप्तान ने कहा. “इंग्लैंड के दौरे हमेशा मुश्किल होते हैं. ऐसा नहीं है कि हम यहां एक महीने पहले आए थे. हम यहां केवल एक सप्ताह पहले आए हैं. यहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए यह समय पर्याप्त नहीं है.
Salman Ali Agha said, “England tours are always difficult. It’s not like we came here a month before; we came here only a week before. That’s not enough time . get used . the conditions.” pic.twitter.com/DGesw1GUO8
— Sheri. (@CallMeSheri1_) August 21, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: गॉल के बाद अब कोलंबो फतह की तैयारी! जानें कैसे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के चक्रव्यूह में फंस सकती है श्रीलंकाई टीम
'हमारे गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज में अच्छा किया…,' इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद बहाने बनने लगे पाकिस्तानी कप्तान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,