Sport : PAK ने बेइज्जती कराने का निकाला नया तरीका! शर्मनाक डिमांड के बाद पाकिस्तान टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला #INA

WLC 2026 : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी बेइज्जती कराने का आए दिन कोई न कोई नया तरीका तलाश ही लेता है. अब  वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 से पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपना नाम वापस ले लिया है. वैसे तो हर तरफ शोर है कि ये फैसला NOC न मिलने की वजह से लेना पड़ा. मगर, हाल रिपोर्ट्स में कुछ और ही कहानी सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. पाकिस्तान ने WCL के आयोजकों के सामने भारतीय टीम से जुड़ी कुछ शर्तें रखी थीं, जिसे मानने ने आयोजकों ने इनकार कर दिया और फिर पाक को अपना नाम टूर्नामेंट से वापस लेना पड़ा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उस कंडीशन के बारे में बताते हैं.

पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने वापस लिया नाम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आयोजन यूएई में हो रहा है, जिसमें 7 टीमें शामिल हैं. हाल ही में जानकारी सामने आई कि टूर्नामेंट में शामिल पाकिस्तान चैंपियंस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. रिपोर्ट्स के हवाले से ये बात सामने आई है कि  पाकिस्तान चैंपियंस टीम को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने के एवज में PCB ने कुछ शर्तें रखी थीं. लेकिन, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मैनेजमेंट ने पीसीबी की इन सभी शर्तों को सिरे से खारिज कर दिया है. जिसके चलते पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

PCB ने रखी थी घटिया शर्तें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी एनओसी मंजूरी को दो शर्तों से जोड़ दिया था. पीसीबी का कहना था कि अगर भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. वहीं, पीसीबी ने मांग रखी थी कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछले साल मैदान पर न उतरने की घटना के लिए लिखित माफीनामा देना होगा. इसके साथ ही दोनों टीमों के बीच औपचारिक हैंडशेक की शर्त पर भी सहमति देनी होगी.

लेकिन टूर्नामेंट के मैनेजमेंट ने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस रुख पर कड़ा फैसला लेते हुए साफ किया कि किसी भी खिलाड़ी या टीम पर इस तरह की शर्तें नहीं थोपी जा सकतीं. WCL मैनेजमेंट ने बोर्ड की कमर्शियल शर्तों को तो मान लिया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों से माफी मांगने और हैंडशेक से जुड़ी शर्तों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया. आयोजकों के इस सख्त रुख के बाद अब पाकिस्तान चैंपियंस टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन VS वैभव सूर्यवंशी… कौन है बेहतर? पिछले 5 मैचों के आंकड़ों को देखकर खुद कीजिए फैसला

PAK ने बेइज्जती कराने का निकाला नया तरीका! शर्मनाक डिमांड के बाद पाकिस्तान टीम हुई टूर्नामेंट से बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button