Sport : PBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार, जानिए किस खिलाड़ी को लेकर खोला बड़ा राज #INA

PBKS vs LSG : आईपीएल 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी चोट के बारे में भी जानकीरी दी है. तो वहीं उन्होंने आयुष बडोनी को पारी की शुरुआत करने के राज से भी पर्दा उठाया है. उन्होंने मैच हारने के बाद क्या कहा है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
ऋषभ पंत ने अपनी चोट पर दिया अपडेट
ऋषभ पंत से जब पूछा गया कि, आपकी बाईं कोहनी कैसी है? तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि बायां हाथ बेहतर हो रहा है, लेकिन आज मुझे एक नया टैटू (दाएं हाथ में चोट) मिला है, इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए फिर से कुछ उम्मीद है’.
𝘼𝙡𝙡’𝙨 𝙬𝙚𝙡𝙡 𝙩𝙝𝙖𝙩 𝙚𝙣𝙙𝙨 𝙬𝙚𝙡𝙡 😃
Only smiles on the faces of skipper Shreyas Iyer, coach Ricky Ponting and.. Shashank Singh! #TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/SQU5z3zNdy
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत
पंत ने मैच में हुई गलती पर बात करते हुए कहा कि, ‘किसी एक एरिया को बताना मुश्किल है क्योंकि, बॉलर्स अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन साथ ही चिंता की कुछ बातें भी हैं. लेकिन हमारे लिए कुछ पॉजिटिव बातें भी थीं जिन पर काम करना था. बैटिंग की कुछ झलक दिखी, जिसके बारे में हमने बात की. निश्चित रूप से कुछ पॉजिटिव बातें लेने की कोशिश करेंगे, लेकिन साथ ही, एक टीम के तौर पर, हम हर मैच में अच्छा करेंगे’.
𝙋𝙇𝘼𝙔. 𝘿𝙊𝙈𝙄𝙉𝘼𝙏𝙀. 𝙒𝙄𝙉. 𝙍𝙀𝙋𝙀𝘼𝙏. 🔄
A brilliant 5️⃣4️⃣-run victory as #PBKS keep their perfect record intact ❤️
MATCH HIGHLIGHTS ▶️ https://t.co/agQBpLAaGa#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG pic.twitter.com/qHN5AKYfDh
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
आयुष बदोनी को लेकर खोला बड़ा राज
ऋषभ ने आयुष बदोनी को ओपनर के तौर पर भेजने पर कहा कि, ‘आइडिया बस वहां जाकर खुलकर खेलने का था. यह सिर्फ आज नहीं लिया गया था. यह पहले से तय था कि वह ओपनिंग करेंगे. यह बस कुछ ऐसा था जिसे हमने अंदर ही रखा. हम टॉप ऑर्डर में थोड़ी आजादी चाहते थे और बस मिडिल ऑर्डर ही इसमें मदद करना चाहता था’.
पंजाब किंग्स की तारीफ में पढ़े कसीदे
पंत ने इस हार के बाद कहा कि, ‘हमें इस टीम पर पूरा भरोसा है लेकिन साथ ही जब विरोधी टीम अच्छा खेल रही हो, जैसे पंजाब अभी खेल रही है, तो आपको उन्हें अच्छा हार्ड क्रिकेट खेलने का क्रेडिट भी देना होगा. हम इसे पॉजिटिव रखेंगे’.
Oops! What happened there? 👀
Updates ▶️ https://t.co/u5eUR1eqdA#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG pic.twitter.com/2ykVmeyMQQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
आईपीएल 2026 के 28वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस सीजन लगातार पांचवी जीत दर्ज किया है. पंजाब किंग्स के दिए 255 रनों के जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी और मैच हार गई.
लखनऊ के लिए एडम मार्कराम 44 रन, कप्तान ऋषभ पंत 43 रन, मिचेल मार्श 40 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए मार्को यानसेन 2 विकेट लिए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाक को 1-1 सफलता मिली.
पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य ने सबसे ज्यादा 37 गेदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौका और 9 छक्के शामिल रहा. वहीं कूपर कोनोली 46 गेंद पर 87 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें : IPL 2026: राजस्थान और लखनऊ की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानें किस टीम को हुआ नुकसान और फायदा?
PBKS vs LSG: ऋषभ पंत ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार, जानिए किस खिलाड़ी को लेकर खोला बड़ा राज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









