Sport : PSL बना मजाक! पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, हास्यास्पद रिव्यू लेने के बाद हुए जमकर ट्रोल #INA

PSL : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिससे पाकिस्तान और उसके क्रिकेटर का दुनिया भर में मजाक बन जाता है. अब एक बार फिर से एक ऐसी घटना मैच के दौरान की सामने आई है, जिसने पीएसएल का मजाक बना दिया है. इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भी नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं. ये पूरा मामला क्या है, आइए आज इसके बारे में जानते हैं. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो PSL 2026 के 18वें मैच का है, जहां पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडीज के बीच 10 अप्रैल को मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को रावलपिंडीज 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 61 रनों से हार गया. लेकिन इस मैच का फनी पार्ट मोहम्मद रिजवान का एक हास्यास्पद फैसला रहा.

हास्यास्पद रिव्यू पर उड़ा रिजवान का मजाक

आपको बता दें कि रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने मैच में तब रिव्यू लिया जब पहली पारी में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज राइली रूसो बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्हें पाकिस्तानी बॉलर शान मसूद ने गेंद डाली और उन्हें स्विच हिट लगाने की कोशिश की. राइली बाएं हाथ के बल्ले से दाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए.

इस दौरान बॉल राइली रूसो के पैड पर लगी और रावलपिंडीज के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ऑउट की अपली की. दरअसल राइली बाएं हाथ के बल्लेबाज और गेंप आउट साइल लेग पिच हुई थी, ऐसा होने पर एलबीडब्ल्यू आउट नहीं दिया जाता है. लेकिन उन्होंने स्वीट हिट खेलने के लिए अपना स्टांस बदला और वो दाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह शॉट खेल रहे थे तो रिजवान को लगा वो रिव्यू ले लेते हैं. शायद राइली को आउट दे दिया जाए. 

इसके बाद रिजवान ने रिव्यू लिया और उनका ये फैसला थर्ड अंपायर के पास चला गया. इसके बाद उन्हें नॉटआउट दिया क्योंकि वो बॉल पिच आउट साइड लेग हुई थी, ऐसे में राइली रूसो को नॉटआउट नहीं दिया गया था. पर रिजवान के इस हास्यास्पद फैसले के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया.  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने भी मोहम्मद रिजवान का मजाक उड़ाया है. उन्होंने अकमल के इस फैसले का मजाक उड़ाते हुए उनके पाकिस्तान क्रिकेट और क्रिकेटर्स गर्त में ले जाने की बात भी कही है.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया खतरा! ऑरेंज कैप की लिस्ट में हुआ बड़ा फेरबदल, विराट कोहली की हुई टॉप 5 में एंट्री

ये भी पढ़ें : ‘वो मॉन्स्टर है…’ इरफान पठान ने RCB के धांसू बल्लेबाज पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

PSL बना मजाक! पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, हास्यास्पद रिव्यू लेने के बाद हुए जमकर ट्रोल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close