Sport : वैभव सूर्यवंशी से मुंबई इंडियंस को नहीं है कोई खतरा, बॉलिंग कोच ने कहा- 'उनमें अब कोई सरप्राइज एलिमेंट नहीं…' #INA

IPL 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक विस्फोटक खिलाड़ी हैं. ऐसे में कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलना तय ही है. राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा का विषय बने हुए हैं. ऐसे में जब RR VS MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे से वैभव के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया. आइए जानते हैं कि 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले पारस म्हाम्ब्रे?

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को सीजन का 13वां मैच खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर जो कहा, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कोच पारस म्हाम्ब्रे से पूछा गया कि सूर्यवंशी से कितना नया खतरा है, तो उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा, “ये युवा खिलाड़ी एक साल से ज्यादा समय से टीम के साथ है. इसलिए, उसकी बैटिंग में ऐसा कोई सरप्राइज एलिमेंट नहीं है जिससे MI को सावधान रहने की दरकार है.”

पारस म्हाम्ब्रे ने आगे कहा, “सबसे पहले, मुझे लगता है कि वैभव कोई नया खिलाड़ी नहीं है. यह उसका दूसरा साल है, इसलिए वह नया नहीं है. वह तारीफ के काबिल है, हम यह भी जानते हैं कि वह एक अच्छा खिलाड़ी है, इसलिए हमारी तैयारी भी वैसी ही होगी जैसी हम दूसरे खिलाड़ियों के लिए करते हैं.”

Hardik Pandya खेलेंगे या नहीं?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के सामने मैदान पर उतरने वाले हैं. इसकी पुष्टि खुद बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कोच ने बताया, “हार्दिक मंगलवार को होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह चोटिल नहीं थे, बल्कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.वह अब पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं.”

आपको बता दें, दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी. अब वह राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जाने वाले मैच में एक्शन में नजर आएंगे.

RR VS MI हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल आईपीएल में 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं, तो वहीं 14 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रहा है और लोएस्ट स्कोर 90 रहा है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: बच्चों की तरह जिद करते हैं! वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, विक्रम राठौर से करते दिखे रिक्वेस्ट

वैभव सूर्यवंशी से मुंबई इंडियंस को नहीं है कोई खतरा, बॉलिंग कोच ने कहा- 'उनमें अब कोई सरप्राइज एलिमेंट नहीं…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button