Sport : 8 चौके, 13 छक्के और स्ट्राइक रेट 281 के पार… 135 रनों की मैराथन पारी खेलकर रजत पाटीदार ने रचा इतिहास #INA

Rajat Patidar : भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार टी20 क्रिकेट में तूफानी शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. रजत पादीरा ने तूफानी पारी खेल डाली है, उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 131 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है. दरअसल, इन दिनों भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 खेली जा रही है. ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है. आज यानी 16 नवंवर (सोमवार) को मध्य प्रदेश और असम के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में रजत पाटीदार ने नाबाद 135 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. इसके साथ ही रजत ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
रजत पाटीदार इस मुकाबले में बतौर मध्य प्रदेश के कप्तान उतरे हैं. उन्होंने इस मुकाबले में असम के कप्तान दिनेश दास ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद मध्य प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए रजत पाटीदार की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया.
रजत पाटीदार ने खेली 135 रनों की मैराथन पारी
रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में सेंचुरी लगाई है. जब पाटीदार बल्लेबाजी करने के लिए आए तो उन्होंने शुरुआती 18 बॉल में मात्र 35 रन बनाए. इसके बाद अगली 30 बॉल में 101 रन बना डाले. रजत पाटीदार ने 41 बॉल में 100 रन पूरे कर शतक जड़ दिया. उन्होंने 48 बॉल में 8 चौके और 13 छक्के की मदद से 281 के स्ट्राइक रेट से 153 रनों की नाबाद पारी खेली.
🚨 RAJAT PATIDAR UNLEASHES DESTRUCTION! 🔥
135 off just 48 balls vs Assam!
8 fours, 13 sixes. ABSOLUTE CARNAGE! #SMAT2026 #RCB #RajatPatidar pic.twitter.com/EkNoASIBtc— Nirmoy (@NirmoySarm15806) November 16, 2026
ये भी पढ़ें : महामुकाबला! आज से 7 दिन बाद आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, वैभव-अभिषेक और तिलक मचाएंगे धमाल
8 चौके, 13 छक्के और स्ट्राइक रेट 281 के पार… 135 रनों की मैराथन पारी खेलकर रजत पाटीदार ने रचा इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,