Sport : IPL 2027 में लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली है RCB, कप्तान रजत पाटीदार ने तो कर दिया है इशारा #INA

RCB Have Chance To Win Can Won 3 Consecutive Trophy: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज की. इसी के साथ आरसीबी बैक टू बैक आईपीएल में 2 ट्रॉफी जीतने वाली महज तीसरी टीम बन गई. इस खिताब को जीतने के बाद जब आरसीबी के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में थे, तब कप्तान रजत पाटीदार ने IP 2027 में लगातार तीसरी ट्रॉफी जीतने का दावा पेश किया. यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ऐसा करने में सफल होती है, तो ये एक नया इतिहास होगा. चूंकि अब तक आईपीएल में कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी है.

लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बनी RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में खिताबी जीत दर्ज की और इसी के साथ वह आईपीएल में लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है. आरसीबी से पहले ये कारनामा 5-5 टाइटल जीत चुकीं चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने किया था. जहां, CSK ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में खिताबी जीत दर्ज की थी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2019 और 2020 में बैक टू बैक ट्रॉफीज जीती थीं.

क्रम टीम वर्ष कप्तान
1 चेन्नई सुपर किंग्स 2010, 2011 महेंद्र सिंह धोनी
2 मुंबई इंडियंस 2019, 2020 रोहित शर्मा
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025, 2026 रजत पाटीदार

RCB के पास है इतिहास रचने का मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास आईपीएल 2026 में इतिहास रचने का मौका है. यदि बोल्ड आर्मी आईपीएल 2027 में भी खिताबी जीत दर्ज करने में सफल होती है, तो वह आईपीएल में बैक टू बैक तीन टाइटल जीतने वाली पहली फ्रेंचाइजी बन जाएगी. चूंकि, अब तक आईपीएल इतिहास में ऐसा नहीं हो सका है. हालांकि, रजत पाटीदार एंड कंपनी के लिए ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि नए सीजन में टीम के सामने यकीनन नए चैलेंज होंगे.

आपको बता दें, IPL 2026 के फाइनल में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया था. जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया.

रजत पाटीदार ने IPL 2027 जीतने की कही बात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खिताबी जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ड्रेसिंग रूम में खुलकर जश्न मनाया. इस दौरान टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट ने अपनी टीम की तारीफ की और आईपीएल 2027 में एक बार फिर चैंपियन बनने की बात कही. उन्होंने कहा कि अब तक कोई टीम 3 बार लगातार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, तो कप्तान आप क्या कहते हैं? इसपर रजत पाटीदार ने जवाब देते हुए कहा कि डेफिनेटली… इसका मतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में आरसीबी इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और पूरी कोशिश करेगी की वह लगातार 3 ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचे.

IPL में किस टीम ने जीती हैं कितनी ट्रॉफी

टीम खिताब
चेन्नई सुपर किंग्स 5
मुंबई इंडियंस 5
कोलकाता नाइट राइडर्स 3
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2
सनराइजर्स हैदराबाद 1
गुजरात टाइटंस 1
राजस्थान रॉयल्स 1
डेक्कन चार्जर्स 1

यहां देखें फुल RCB स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.

ये भी पढ़ें: Explainer: चैंपियन बनने के बाद किसके पास रहती है ट्रॉफी? जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

IPL 2027 में लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली है RCB, कप्तान रजत पाटीदार ने तो कर दिया है इशारा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button