Sport : पाकिस्तान का स्टार तेज गेंदबाज बना दूसरे देश का नागरिक, इस वजह से PAK से टूटा नाता #INA

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर एक बार फिर से सुर्खियों में छाए है. हालांकि इस बार वो अपनी स्पीड और घातक गेंदबाजी नहीं, बल्कि अपनी नागरिकता की वजह से चर्चाओं में हैं. दरअसल मोहम्मद आमिर को अब ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है. यानी अब वो पाकिस्तान के नागरिक नहीं रहे. आमिर अब आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश पासपोर्ट होल्डर बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी बात हो रही है कि मोहम्मद आमिर को अब आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है. हालांकि इसकी उम्मीद कम है.
पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे मोहम्मद आमिर
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद आमिर ने कई साल पहले ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन दाखिल किया था, जिसपर अब ब्रिटिश सरकार ने आमिर को UK का पासपोर्ट जारी कर दिया है. बता दें कि मोहम्मद आमिर की वाइफ नरगिस खान पहले से ही ब्रिटिश नागरिक हैं. यही वजह है कि आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिलने में आसानी हुई. मोहम्मद आमिर अब ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में भी विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे.
🚨 JUST IN:
Muhammad Amir is now officially a UK citizen.
His legal documents have been accepted for the grant of citizenship status and he has received his British Passport 🇬🇧Impacts:
He’ll now be available for PSL as an overseas player 🌏 pic.twitter.com/ziM5PolxnT— HAMAS (@HamasulGhani) May 20, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे मोहम्मद आमिर?
पाकिस्तान के नागरिक नहीं रहने के बाद अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि मोहम्मद आमिर को इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलने का मौका मिला सकता है. आमिर ने भी कहा था कि उनकी इच्छा है कि वो आईपीएल खेले. हालांंकि वो आईपीएल का हिस्सा बनेंगे, इसकी संभावना ना के बराबर है.
🚨 MUHAMMAD AMIR IN IPL. 🚨
– Mohammad Amir has officially received his British passport.
– He’s now eligible . participate in IPL. pic.twitter.com/DiUlFYvGA7
— Sheri. (@CallMeSheri1_) May 20, 2026
पाकिस्तान के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होती थी मोहम्मद आमिर की गिनती
मोहम्मद आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टी20, वनडे और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने 36 टेस्ट, 61 ODI और 62 T20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान का नेतृत्व किया है. आमिर इस समय इंग्लैंड में हैं और ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद आगामी काउंटी सीजन में लोकल खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे. मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने अपनी स्विंग और रफतार से दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान किया है.
यह भी पढ़ें: किसने लगाए हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के? टॉप-5 लिस्ट में नंबर-2 पर काबिज वैभव सूर्यवंशी
पाकिस्तान का स्टार तेज गेंदबाज बना दूसरे देश का नागरिक, इस वजह से PAK से टूटा नाता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









