Sport : IPL 2026: पंजाब किंग्स की वो सबसे बड़ी कमजोरी, जिसकी वजह से हालत हुई खराब, अब दूसरे पर रहना पड़ेगा निर्भर #INA

IPL 2026 Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने जिस अंदाज में आगाज किया था, उसे देख क्रिकेट फैंस और दिग्गजों को लगा था कि ये टीम इस साल भी फाइनल में जाएगी और ट्रॉफी जीतने के आधूरे सपने को पूरा कर सकती है. पंजाब किंग्स ने लगातार 6 मैच जीतकर विरोधी टीमों की हालत खराब कर दी थी, लेकिन अब टीम की खुद की हालत इतनी खराब हो गई है कि प्लेऑफ की राह काफी दूर नजर आ रही है.
लगातार 6 जीत के बाद लगातार 6 हार से पंजाब किंग्स की हालत हुई बेहद खराब
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार 6 मैचों में जीत हासिल किया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन केकेआर के साथ वह मैच भी होता तो पंजाब किंग्स जीतने में कामयाब हो जाती, क्योंकि टीम तब काफी बेहतरीन फॉर्म में थी, लेकिन लगातार 6 मैच के बाद माने ऐसा लगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की विजय रथ के पहिये को किसी ने पकड़ लिया है. पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हार चुकी है. अब हालत यह है कि पंजाब को अपना आखिरी मैच जीतने के अलावा दूसरी टीम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा.
पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की कई बड़ी कमजोरी उभरकर सामने आई, लेकिन सबसे बड़ी कमजोरी खराब गेंदबाजी और फील्डिंग साबित हुई है. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में बेहद ही खराब गेंदबाजी की है. डेथ ओवर्स में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मार्को यानसेन जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने काफी निराश किया है. डेथ ओवर्स में पंजाब किंग्स के गेंदबाज सटीक लाइन और लेंथ के अलावा यॉर्कर भी नहीं डाल पा रहे है. यही वजह है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन कुल 9 बार विरोधी टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है.
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की फील्डिंग रही सबसे बड़ी कमजोरी
पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी में से एक खराब फील्डिंग भी रही. पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम है. टीम के खिलाड़ियों ने कई बड़े खिलाड़ियों के कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है. शशांक सिंह ने अकेले 6 कैच ड्रॉप किए हैं. उन्होंने केएल राहुल का भी कैच छोड़ा था, जिसके बाद केएल राहुल ने नाबाद 152 रनों की पारी खेली थी. अब पंजाब किंग्स को आखिरी लीग स्टेज के मैच में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग पर ध्यान देना होगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: टीमें हो जाएं सावधान! प्लेऑफ से पहले RCB में वापसी करेगा खतरनाक बल्लेबाज, दिला सकता है फाइनल का टिकट
IPL 2026: पंजाब किंग्स की वो सबसे बड़ी कमजोरी, जिसकी वजह से हालत हुई खराब, अब दूसरे पर रहना पड़ेगा निर्भर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









