Sport : वैभव सूर्यवंशी के कारनों से RCB की बैक टू बैक जीत… इन 3 कारनामों के लिए हमेशा याद रहेगा IPL 2026 #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के साथ खत्म हो गया है. ये सीजन वाकई कमाल का रहा, जिसमें बल्लेबाज एक बार फिर गेंदबाजों पर हावी नजर आए. मैदान पर छक्के-चौकों की झमाझम बारिश हुई. जहां, एक ओर कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, तो वहीं कई खिलाड़ियों ने निराश भी किया. हालांकि, कुछ ऐसी चीजें भी घटी, जिनके लिए आईपीएल 2026 को सालों साल तक याद रखा जाने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन 3 खास चीजों के बारे में बताते हैं, जिसके लिए यकीनन IPL 2026 को लंबे वक्त तक याद रखा जाने वाला है…

वैभव सूर्यवंशी के नाम से याद रहेगा IPL 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने पूरे सीजन छक्के-चौकों की बारिश की. वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में दर्जनों बड़े रिकॉर्ड बनाए और ऐसे रिकॉर्ड तोड़े, जिनपर सालों से दिग्गजों का राज था. वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा, जो पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन था.

उन्होंने 72 छक्के लगाकर IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का नया रिकॉर्ड भी कायम किया, जो पहले क्रिस गेल के नाम पर दर्ज था. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले वैभव ने आईपीएल 2026 में 5 बड़े अवॉर्ड जीते और सभी के दिल और दिमाग में अपनी छाप छोड़ी. ये कहना गलत नहीं होगा कि 15 साल के वैभव के आतिशी प्रदर्शन के लिए आईपीएल 2026 का सीजन सालों तक याद किया जाएगा.

बैक टू बैक 2 टाइटल

इंडियन प्रीमियर लीग में चैंपियन बनना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा कठिन अपने टाइटल को डिफेंड करना. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली ट्रॉफी जीतने वाली Royal Challengers Bengaluru ने 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. आरसीबी आईपीएल में बैक टू बैक 2 टाइटल जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है.

इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स (2010 और 2011) और मुंबई इंडियंस (2019 और 2020) हासिल कर चुकी थीं. IPL के 19 सीजन में केवल तीसरी बार किसी टीम ने लगातार दो खिताब जीते हैं. इस बात के लिए भी IPL 2026 को याद किया जाएगा.

IPL 2026 बना सबसे विस्फोटक सीजन

IPL 2026 को टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे आक्रामक और हाई-स्कोरिंग सीजनों में से एक रहा. 70 लीग मैचों और 4 प्लेऑफ मुकाबलों सहित पूरे सीजन में कुल 65 बार टीमों ने 200 या उससे अधिक का स्कोर बोर्ड पर लगाया. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे अधिक 9-9 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 बार यह कारनामा किया.

इस सीजन का सबसे यादगार मुकाबला तब देखने को मिला जब दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स ने इस टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया और मैच जीत लिया. यही वजह है कि IPL 2026 को बल्लेबाजों के दबदबे और रिकॉर्डों की बरसात वाले सीजन के रूप में सालों तक याद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 5 फाइनल खेला, सारे जीते! RCB के चैंपियन बनने की गारंटी था ये खिलाड़ी, क्या नाम जानते हैं आप

वैभव सूर्यवंशी के कारनों से RCB की बैक टू बैक जीत… इन 3 कारनामों के लिए हमेशा याद रहेगा IPL 2026





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button