Sport : 'मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए…', विराट और रोहित को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल #INA

Ricky Ponting On Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसके लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो चुका है. एकदिवसीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल हैं. ऐसे में वह अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आ सकते हैं. इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने विराट और रोहित को लेकर एक बयान दिया है, जो चर्चा में बना हुआ है. आइए जानते हैं कि पोंटिंग ने क्या-क्या कहा है.

क्या बोले रिकी पोंटिंग?

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि विराट कोहली ने तो आईपीएल में एक बार बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनमें जीतने का जज्बा साफ देखा जा सकता है. साथ ही उन्होंने रोहित की फिटनेस की भी तारीफ की है. साथ ही इन दिग्गज खिलाड़ियों को कभी हार न मानने की सलाह दी है.

रिकी पोंटिंग ने कहा, “मैं उन्हें आगे बढ़ते और लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करते देख सकता हूं. चैंपियन खिलाड़ियों के बारे में मैंने हमेशा यही कहा है कि कभी हार मत मानो. उन्हें कभी कम मत समझो. मुझे लगता है कि विराट ने इस आईपीएल में एक बार फिर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया है.”

“वह अब पहले की तरह इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन जीतने का उनका जज्बा और चाहत अभी भी बरकरार है. रोहित शर्मा इस आईपीएल में पिछले 10-12 सालों की तुलना में काफी फिट नजर आए है. इसलिए इन खिलाड़ियों में आगे बढ़ने और खुद को बेस्ट प्लेयर बनाने का जज्बा अभी भी बरकरार है. तो जैसा मैंने कहा, कभी हार मत मानो.”

14 जून से नीली जर्सी में दिखेंगे विराट और रोहित

विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल तो आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. मगर, जल्द ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्शन में नजर आने वाले हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. इस सीरीज में विराट और रोहित एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे. ये सीरीज अब अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप का हिस्सा है. इसलिए ये दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे.

बताते चलें, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 और फिर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. ऐसे में अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते हैं और दोनों ही खिलाड़ी कई मौकों पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

यहां देखें भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) मैदान
एकमात्र टेस्ट 6–10 जून 2026 सुबह 9:30 बजे न्यू चंडीगढ़
पहला ODI 14 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे धर्मशाला
दूसरा ODI 17 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे लखनऊ
तीसरा ODI 20 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे चेन्नई

ये भी पढ़ें: CSK अब अपने इन 3 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज, लिस्ट में 2 भारतीय और 1 विदेशी शामिल

'मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए…', विराट और रोहित को लेकर रिकी पोंटिंग ने दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button