Sport : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS चेन्नई सुपर किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? रिकॉर्ड्स दे रहे हैं इस टीम का साथ #INA

RCB VS CSK Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर होगी पहले मैच में जीत दर्ज करके आ रही आरसीबी, तो वहीं दूसरी ओर होगी लगातार 2 मैच हार चुकी सीएसके. दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच से पहले आइए आंकड़ों की मदद से समझते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी होगा?
RCB VS CSK हेड टू हेड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच CSK ने जीते हैं, तो वहीं 13 मैचों में आरसीबी ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों का हाईएस्ट स्कोर 226 है, सबसे छोटा स्कोर 70 है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.
Time . put in your best guess, 12th Man Army! 👀
Who do you think will feature in Royal Challenge Packaged Drinking Water 𝙈𝙖𝙞𝙣 𝙉𝙖𝙝𝙞 𝙩𝙤𝙝 𝙆𝙖𝙪𝙣 𝘽𝙚 Moment of the match in tomorrow’s fixture? 🤔#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvCSK pic.twitter.com/oNxSXFvLX0
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
पिछले 5 मैचों में ऐसा रहा प्रदर्शन
RCB VS CSK के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो 3 मैच आरसीबी ने जीते हैं, तो वहीं 2 मैच सीएसके ने जीते हैं. 2025 में RCB VS CSK के बीच 2 मैच खेले गए थे, जिसमें दोनों में ही आरसीबी ने जीत दर्ज की थी. 2024 में जब इन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए तो एक मैच आरसीबी ने जीता था और एक मैच में चेन्नई ने जीत दर्ज की थी. वहीं, 2023 में एक बार टीमें आमने-सामने आई थीं, तब CSK ने बाजी मारी थी.
Not our night. On we go.#WhistlePodu #CSKvPBKS pic.twitter.com/wCfMRPJOdk
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2026
अभी कौन सी टीम दिख रही है मजबूत?
IPL 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैच खेले हैं. जहां, आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करके अपना फॉर्म दिखाया था. तो वहीं, CSK अब तक सीजन की पहली जीत की तलाश में है. ऐसे में मौजूदा परिस्थितियां तो आरसीबी को मजबूत दर्शा रही हैं. हालांकि, चेन्नई को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि ये टीम वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी.
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
ऐसे हैं दोनों टीमें के स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस, उर्विल पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
ये भी पढ़ें: ‘मैं कोई विदेशी खिलाड़ी हूं क्या…’, इंटरव्यू में आखिर ऐसा क्या पूछ लिया, जो विराट कोहली को देना पड़ा ऐसा जवाब
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS चेन्नई सुपर किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? रिकॉर्ड्स दे रहे हैं इस टीम का साथ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









