Sport : RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए दिया 229 का लक्ष्य #INA

RR vs SRH : आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया है. इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए हैं. इस मैच में आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय पारी खेली और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया. वहीं ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 103 रनों की शतकीय पारी
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए. जायसवाल 10 रन बनाकर चलते बने लेकिन वैभव ने पारी को संभाला और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 150 के पार पहुंचाया. इसी बीच राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 बॉल में 5 चौके और 12 छक्कों के साथ 103 रनों की पारी खेली. उन्होंने मैदान के हर तरफ चौके-छक्के लगाए.
1⃣0⃣3⃣(37) of absolute FORCE 🫶
We are short of words, Vaibhav Sooryavanshi 🫡
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/HRjVHZyRa3
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
ध्रुव जुरेल ने भी लगाया अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी के अलावा टीम के लिए ध्रुव जुरेल 35 बॉल में 8 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने 16 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 33 रनों का योगदान दिया. रियान पराग के बल्ले से 7 और शिमरोन हेटमायर के बल्ले से 11 रन निकले.
Innings Break!
Vaibhav Sooryavanshi’s spectacular century powers #RR . 2️⃣2️⃣8️⃣
Will #SRH chase it down?
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/driUWGmMpr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
किन गेंदबाजों ने हैदराबाद के लिए चटकाए विकेट
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट ईशान मलिंगा ने हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. हैदराबाद के कप्तानपैट कमिंस वापसी करते हुए जलवा नहीं बिखेर पाए और 4 ओवर में 27 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल कर पाए. वहीं टीम के लिए प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोककर रचा इतिहास, IPL में बना डाला ये अनोखा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
RR vs SRH: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए दिया 229 का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









