Sport : SA vs AUS: दुनियां पर राज, लेकिन साउथ अफ्रीका के सामने सरेंडर, लगातार 5 ODI सीरीज में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया #INA

SA vs AUS: वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को सबसे आक्रामक और मजबूत टीमों में से एक माना जाता है, लेकिन जब बात साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज की आती है, तो कंगारुओं का यह घमंड पूरी तरह चूर हो जाता है. पिछले कुछ सालों में साउथ अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐसा अभेद्य साम्राज्य खड़ा किया है, जिसे भेद पाना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सपना बन चुका है. प्रोटियाज टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई अपनी पिछली लगातार 5 वनडे सीरीज में जीत हासिल की है, जिसमें 2 क्लीन स्वीप शामिल हैं. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा कर पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कम ही हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया लगातार 5 वनडे सीरीज में जीत के लिए तरसी हो.
साल 2016 से शुरू हुआ जीत का वो सिलसिला, जो आज तक न थमा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के इस एकतरफा वर्चस्व की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. तब साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम को उनके ही अंदाज में धोते हुए 5-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम कभी इस झटके से उबर नहीं पाई. साल 2018 में खेली गई अगली सीरीज को साउथ अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम किया. जीत का यह कारवां यहीं नहीं रुका. इसके बाद साल 2020 में कोरोना काल के आस-पास खेली गई सीरीज में साउथ अफ्रीका ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.
SA have won each of their last five ODI series against Australia!
Predictions for this one? #SAvAUS pic.twitter.com/Gm3t9Ifz2k
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 23, 2026
हाल के सीरीज में भी बरकरार रहा साउथ अफ्रीका का दबदबा
लगातार तीन सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन वह साउथ अफ्रीका को हरा नहीं सकी. साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. उस सीरीज में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया. इसके बाद साल 2025 की सबसे नई सीरीज में भी साउथ अफ्रीका ने अपना दबदबा बनाए रखा और कंगारुओं को 2-1 से हराकर लगातार पांचवीं सीरीज जीत ली. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि जब भी ये दोनों टीमें आपस में भिड़ती हैं, तो मानसिक रूप से साउथ अफ्रीका की टीम हमेशा ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ती है. साउथ अफ्रीका ने जून 2025 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर ही अपना पहला ऐतिहासिक WTC खिताब जीता था.
24 सितंबर से शुरू होगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 2026 में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर से होगी. वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले डरबन, जोहान्सबर्ग और पोटचेफस्ट्रूम में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. साउथ अफ्रीका की कमान अनुभवी टेम्बा बावुमा के हाथों में है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिचेल मार्श कर रहे हैं.
South Africa and Australia are set for a compelling contest 🤩🏆
📸: @ProteasMenCSA
Read more 👉 https://t.co/RFvULRT9EC pic.twitter.com/SuXjsF8LWQ
— ICC (@ICC) September 23, 2026
यह भी पढ़ें: तिरुवनंतपुरम में कैसा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? विरोधी टीमों के लिए ‘काल’ है यह मैदान, देखें ये आंकड़े
SA vs AUS: दुनियां पर राज, लेकिन साउथ अफ्रीका के सामने सरेंडर, लगातार 5 ODI सीरीज में जीत के लिए तरसी ऑस्ट्रेलिया
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,