Sport : सचिन तेंदुलकर ने कार्लोस अल्काराज को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर दी बधाई, पोस्ट कर बोली बड़ी बात #INA

Sachin Tendulkar Wishes Carlos Alcaraz : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 22 साल की उम्र में चारो ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन) जीतने का सपना पूरा कर लिया है. ऐसा करने वाले वो सबसे छोटे खिलाड़ी बन गए हैं. इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अल्काराज को बधाई दी है.
सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट कर दी अल्काराज को बधाई
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ऑस्ट्रेलियन ओपन में जो बात सबसे अलग थी, वह थी कार्लोस अल्काराज का सब्र. लंबी रैलियों में वह शांत रहे, अपने विरोधी को दबाव में रखा और अपने मोमेंट को स्मार्ट तरीके से चुना. जिस तरह से उन्होंने कोर्ट को कवर किया, इतनी तेजी और सटीकता से उसे देखना मजेदार था. बधाई हो कार्लोस अल्काराज. नोवाक जोकोविच ने भी क्या बहादुरी भरी कोशिश की’.
What stood out at the Australian Open was Carlos Alcaraz’s patience. In the longer rallies, he stayed composed, kept his opponent under pressure, and chose his moments smartly. And the way he covered the court, so quick and precise, was a joy . watch! Congratulations… pic.twitter.com/c2MBeBNjC6
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 1, 2026
लगातार 3 सेट जीतकर अल्काराज ने जीता मुकाबला
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अल्काराज जोकोविच को कड़े मुकाबले में हराया. अल्काराज पहला सेट 6-2 से हार गए. इसके बाद उनके वापसी करना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने अगले तीन सेट 6-2, 6-4, और 7-5 से जीतकर अपना मुकाबला अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया.
अल्काराज ने हासिल किया करियर स्लैम
कार्लोस अल्काराज ने करियर स्लैम हासिल कर लिया है. करियर स्लैम तब होता है जब कोई खिलाड़ी अपने करियर में चारों मेजर जीतता है. चार मेजर ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूए ओपन हैं. अल्काराज ने पिछले दो सालों में ऑस्ट्रेलियन ओपन को छोड़कर बाकी तीन ग्रैंड स्लैम जीते और अब मेलबर्न पार्क में टाइटल जीतकर करियर स्लैम पूरा किया.
ये भी पढ़ें : कार्लोस अल्काराज ने पहली बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया
सचिन तेंदुलकर ने कार्लोस अल्काराज को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर दी बधाई, पोस्ट कर बोली बड़ी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








