Sport : IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके, ये 21 वर्षीय खिलाड़ी भी टॉप-5 में शामिल #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में देश और विदेश के तमाम खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं. भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम का लोहा मनवाया है. 10 टीमों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा चौके लगाने हैं. अगर आपको किस बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
1 – विराट कोहली : आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके अब तक भारत के अनुवभी बल्लेबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान और स्टार विराट कोहली ने लगाए हैं. विराट ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 25 चौके निकले हैं. वो इस सीजन सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं.
Absolute Class 👌
Virat Kohli wasting no time in the chase 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG | @RCBTweets pic.twitter.com/MvHysjL3IV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
ये भी पढ़ें : CSK को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुए ये अनुभवी तेज गेंदबाज
2 – ईशान किशन : भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. ईशान ने अब तक 5 मैचों में कुल 22 चौके लगाए हैं. वो विराट कोहली से सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में सिर्फ 3 चौके पीछे हैं.
Unstoppable 🔥@SunRisers Captain Ishan Kishan is putting on a show and HOW 🧡
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR pic.twitter.com/0wOceq9d8n
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
3 – जोश बटलर : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान जोश बटलर, आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए धमाल मचा रहे हैं. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हुए हैं. बटलर ने अब तक 4 मैचों में कुल 22 चौके लगाए हैं. वो ईशान से बराबर और विराट कोहली से तीन चौके कम लगा पाए हैं.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां! अहमद शहजाद ने अपने ही मुल्क की लगाई क्लास, IPL पर दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
4 – संजू सैमसन : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में चौथे स्थान पर भारत के दाएं हाथ के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मौजूद हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में अब तक 5 मैचों में 21 चौके लगाए हैं. वो विराट कोहली को पीछे छोड़ने से सिर्फ 5 चौके दूर हैं.
Timber Strike! \|/
🎥 Talk about that for a comeback from Kartik Tyagi 🔥
Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/eNcafwzEhU
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
5 – अंगकृष रघुवंशी : कोलकाता नाइट राइडर्स के 21 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उनके बल्ले से अब तक 5 मैचों में 20 चौके लगाए हैं. उनके बाद छठे नंबर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में 5 मैचों में 19 चौके लगाकर यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं.
Innings Break!
Collective batting effort from @KKRiders 💜
Will they get their opening win tonight? 🤔#LSG chase on the other side ⏳
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/7x75PvQeWJ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके
- विराट कोहली — 25 चौके
- ईशान किशन — 22 चौके
- जोस बटलर — 22 चौके
- संजू सैमसन — 21 चौके
- अंगकृष रघुवंशी — 20 चौके
- यशस्वी जायसवाल — 19 चौके
- वैभव सूर्यवंशी — 18 चौके
- ध्रुव जुरेल — 17 चौके
- पाथुम निसांका — 17 चौके
- सरफराज खान — 17 चौके
ये भी पढ़ें : हो गया ऐलान! इस तारीख को मैच खेलेंगे ये 2 दिग्गज खिलाड़ी, जानिए किस टीम के खिलाफ मचाएंगे धमाल
IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके, ये 21 वर्षीय खिलाड़ी भी टॉप-5 में शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









