Sport : CSK के कप्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL 2026 में नहीं चल रहा बल्ला #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच जारी है. वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस सीजन का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2026 में ओपनर के तौर पर सबसे कम औसत (कम से कम 5 पारियों) से रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. गायकवाड़ ने इस सीजन 6 मैचों की 6 पारियों में महज 14.8 के औसत से 104 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनर फिन एलन हैं, जिनका बतौर ओपनर औसत 16.2 का रहा और उनके बल्ले से 7 पारियों में सिर्फ 81 रन निकला है.

लिस्ट में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल

गुजरात टाइटंस के ओपनर इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. साई सुदर्शन ने 22.5 के औसत से 6 पारियों में 135 रन बनाए. जबकि दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पथुम निसांका इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. निसांका ने 22.7 के औसत से 136 रन बनाए हैं. वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे 24.8 के औसत से 124 रन बनाए हैं और पांचवे नंबर पर हैं. 

आईपीएल 2026 में ओपनर के रूप में सबसे कम औसत (कम से कम 5 पारियां)

14.8 – ऋतुराज गायकवाड़ – 104 रन*
16.2 – फिन एलन – 81 रन
22.5 – Sai Sudharsan – 135 रन
22.7 – Pathum Nissanka – 136 रन
24.8 – अजिंक्य रहाणे – 124 रन

ऐसी है मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: विल जैक्स, राज बावा, शार्दुल ठाकुर, दानिश मालेवार, मयंक मारकंडे.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, अकील होसेन, उर्विल पटेल

यह भी पढ़ें:  IPL इतिहास में पहली बार देखने को मिला ऐसा, रोहित-धोनी के नहीं खेलने से मुंबई-चेन्नई के बीच बन गया ये रिकॉर्ड

CSK के कप्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL 2026 में नहीं चल रहा बल्ला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close