ट्रम्प ने लेबनान-इजराइल में 3 हफ्ते का सीजफायर कराया:कहा- ईरान के साथ कोई जल्दबाजी नहीं है, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से इनकार- INA NEWS

डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में इजराइल और लेबनान के राजदूत स्तर की दूसरी बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह जल्द ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस बुलाने की योजना बना रहे हैं। ईरान के साथ समझौते को लेकर ट्रम्प ने कहा कि कोई भी डील तभी होगी जब वह अमेरिका के हित में होगी। उन्होंने साफ किया कि इस मामले में कोई तय समय सीमा नहीं है और वह जल्दबाजी में फैसला नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक पारंपरिक (नॉन-न्यूक्लियर) हमलों से ही ईरान को पहले ही भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है, इसलिए परमाणु हथियारों की जरूरत नहीं है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ट्रम्प का आदेश: अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेना को होर्मुज में बारूदी सुरंगें (माइन) बिछा रहे छोटे से छोटे जहाजों को बिना तबाह करने का आदेश दिया है। 2. भारत की एडवाइजरी: भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों को वहां जाने से बचना चाहिए। 3. भारतीय जहाज अभी भी फंसे: भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत के 10 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि 14 जहाज अब भी फारस की खाड़ी में मौजूद हैं। 4. निर्वासित क्राउन प्रिंस का विरोध: ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पर बर्लिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकलते वक्त लाल रंग फेंका गया। 5. ट्रम्प की ताकत घटाने में विपक्ष फेल : अमेरिकी सीनेट में ट्रम्प की युद्ध करने की ताकत को कम करने का प्रस्ताव पांचवीं बार खारिज हो गया। इसके खिलाफ 51 वोट पड़े, जबकि समर्थन में 46 वोट मिले। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button