Sport : 'हमें संजू चाहिए…' गौतम गंभीर को देख फैंस ने स्टेडियम के बाहर की जमकर हूटिंग, 125 रनों से मिली हार के बाद टूटा दिल #INA

IND vs ENG : टीम इंडिया को तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के हाथों 125 रनों से हार मिली. इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल टूट गया. नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में फैंस भारी मात्रा में टीम इंडिया का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे, जहां 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया 76 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद भारतीय फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया. ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंडियन क्रिकेट टीम ने 100 या उससे ज्यादा रनों से कोई भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गंवाया है.
इस हार को भारतीय क्रिकेट फैंर बर्दाश्त नहीं कर पाए और उनका गुस्ता फूट पड़ा. फैंस ने स्टेडियम के बाहर ही गदर मचा दिया. जब टीम के खिलाड़ी बस में बैठने के लिए स्टेडियम के बाहर जा रहे थे. उस वक्त गुस्साए फैंस ने गौतम गंभीर और उपकप्तान तिलक वर्मा समेत तमाम खिलाड़ियों के सामने संजू सैमसन क नाम के नारे लगाए और उनको टीम में खिलाने की मांग की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है.
संजू सैमसन के नाम के लगे नारे
दरअसल, जब गौतम गंभीर बस में बैठने के लिए स्टेडियम से निकलकर आ रहे थे, उस वक्त वहां मौजूद फैंस ने जोर-जोर से हूटिंग करना शुरू कर दिया. उन्होंने “वी वॉन्ट संजू” के नारे लगाना शुरू कर दिया. फैंस ने जमकर हूटिंग की और संजू को खिलाने की मांग कर डाली. इस बात का सबूत रेव स्पोर्ट्स का एक वीडियो भी दे रहा है.
“WE WANT SANJU” CHANTS OUTSIDE THE TRENT BRIDGE 🤯🔥pic.twitter.com/U5rOXkLsCd
— VIKAS (@Vikas662005) July 7, 2026
ये भी पढ़ें : शर्मनाक! टीम इंडिया को मिली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी हार, 76 रनों पर ढेर होकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
खराब प्रदर्शन के बाद संजू हुए प्लेइंग-11 से बाहर
आपको बता दें कि, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू सैमसन ने 5 रन बनाए. इसके बाद दूसरे टी20 में संजू सैमसन 0 पर आउट हो गए. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने कुल 3 मैचों में 6 रन बनाए. इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. उनकी जगह पर 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कराया गया.
It’s almost time! 😍#TeamIndia receive a massive welcome from the fans at Trent Bridge! 🙌
Is a 1-1 comeback loading for 🇮🇳? 👀#ENGvIND 3rd T20I 👉 Streaming LIVE on JioHotstar! pic.twitter.com/J8uR4KRMMe
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 7, 2026
जिम्बाब्वे सीरीज से भी संजू को किया बाहर
अब संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से इंग्लैंड दौरे पर बाहर बैठना पड़ रहा है. इसके साथ ही उन्हें 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टी20 प्लान का हिस्सा नहीं है. उनकी उम्र और लगातार निराशाजनक प्रदर्शन करना इसकी वजह है.
🚨 . 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
अब फैंस एक बार फिर से संजू सैमसन के समर्थन में उतर आए हैं. वो भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान श्रेयस अय्यर से इसका जवाब मांग रहे हैं. उनकी मांग है कि उन्हें संजू सैमसन चाहिए. अब आने वाले समय में संजू का भविष्य टीम इंडिया में क्या होगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : ‘हमने खराब क्रिकेट खेला, खिलाड़ियों को सोचना होगा…’ भारत की करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, जानें किसे बताया दोषी?
'हमें संजू चाहिए…' गौतम गंभीर को देख फैंस ने स्टेडियम के बाहर की जमकर हूटिंग, 125 रनों से मिली हार के बाद टूटा दिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,