Sport : T20 क्रिकेट में शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनाया छक्कों का भी रिकॉर्ड #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है. गिल ऑरेंज कैप की रेस में भी दूसरे नंबर पर हैं. अब शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेली जा रही आईपीएल 2026 के 66वें मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. गिल ने टी20 क्रिकेट में उपलब्धि हासिल कर ली. दरअसल गिल ने CSK के खिलाफ 36 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं. 

शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 6000 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. गिल ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. इस दौरान 36 रन बनाते ही शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए. उन्होंने आईपीएल में 4454 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया के लिए 869 रन बनाए हैं. 

यह भी पढ़ें: KKR की जीत के बाद किस खिलाड़ी के लिए शाहरुख खान हुए इमोशनल, मैदान पर काफी देर तक लगाए रखा गले, वीडियो वायरल

शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में जड़े 200 छक्के

इतना ही नहीं शुभमन गिल ने एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया. दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में 2 छक्के लगाते ही शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 26 टी20 इंटरनेशनल छक्के लगाए हैं, जबकि आईपीएल में 148 छक्के लगा चुके हैं. गिल इस मैच में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. गुजरात टाइटंस एक बड़ा स्कोर बना सकती है.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

CSK की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह.

चेन्नई सुपर किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान.

GT की प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.

गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स : प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.

यह भी पढ़ें:  ये है IPL 2026 में 3 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाला एकलौता बल्लेबाज, सबसे ज्यादा शतक भी है इसके नाम

T20 क्रिकेट में शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बनाया छक्कों का भी रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close