Sport : 'कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद…' वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर दिग्गज का बयान वायरल, ब्रॉडकास्टर्स को याद कर बोली बड़ी बात #INA

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के नाम की गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि, वो क्रिकेट के मैदान पर क्या कर सकते हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर हाल ही में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उससे पहले अपने डब्यू पर भी इंग्लैंड में जोफ्रा आर्चर को गगनचुंबी छक्के लगातार सुर्खियां बटोरी थीं. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. 

अब वो नीले रंग की जर्सी में मैन इन ब्लू टीम के लिए धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अब एक बार फिर से इंडिया की जर्सी में अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज में नजर आ सकते हैं. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. हेडन ने एएनआई से बातचीत करते हुए वैभव के भविष्य पर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वैभव को क्या सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कुछ कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान

मैथ्यू हेडन ने कहा कि, ‘कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद सिर्फ छोटे-फॉर्मेट का खिलाड़ी है, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. मेरा मानना है कि वैभव में लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की क्षमता है. फिटनेस इसका एक हिस्सा जरूर है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानसिक मजबूती है. वैभव की एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो यह है कि, सिर्फ 15 साल की उम्र में ही उसमें आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने का साहस और लगन थी. इससे मुझे लगता है कि उसमें एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी कई खूबियां मौजूद हैं’.

मैथ्यू हेडन ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी में बहुत टैलेंट है और हम सभी चाहे ब्रॉडकास्टर हों या कोच, उसकी ग्रोथ और तरक्की को देखने के लिए उत्साहित हैं. लेकिन उसे बहुत ऊंचे स्तर पर अभी भी काफी काम करना बाकी है और मुझे यकीन है कि वो इसे अपनाए और अपने ऊपर लगातार काम करना रहेगा. वो एक शानदार युवा खिलाड़ी है, जिसमें जबरदस्त क्षमता है. आखिर में यह उसी पर निर्भर करेगा कि वो अपने करियर को किस तरह शेप देना चाहता है’.

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक सिर्फ टी20 फॉर्मेट खेला है. उन्होंने भारत के लिए 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 193 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 14 छक्के आए हैं. वैभव सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे सीरीज में शतक लगाने का मौका था लेकिन वो 81 रन बनाकर आउट हो गए थे. 

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश के आगे ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 198 पर हुई ऑलआउट, हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

'कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद…' वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर दिग्गज का बयान वायरल, ब्रॉडकास्टर्स को याद कर बोली बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button