Sport : SRH vs DC मैच की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, जानिए प्लेइंग-11 में दोनों टीमें किन खिलाड़ियों को देंगी मौका #INA

SRH vs DC : सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 31वां मैच खेला जाने वाला है. उससे पहले आज हम SRH vs DC मैच की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट के बारे में आपको बताने वाले हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद मिलेगी और बारिश क्या इस मैच में विलेन बनेगी. आइए आज इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

IPL 2026 आज के मैच की डिटेल्स 

  • मैच नंबर – 31 
  • टीमें – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • स्थान – राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • समय – 7:30 PM

SRH vs DC पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजवी गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होने वाली है. यहां पर तेज उछाल और बांउस का फायदा बल्लेबाजों को मिलता है, जिसके चलते फैंस को मैदान पर खूब छक्के-चौके दखने के लिए मिलते हैं. इस मैदान पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम प्राप्त होती है और वो घातक हो सकते है तो वहीं, पुरानी गेंद के साथ स्पिनर्स हावी हो सकते हैं. 

आईपीएल 2026 में यहां पर अब तक 3 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचों में जीत मिली है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 मैच जीता है. यहां पर अब तक हाई स्कोरिंग मुकाबले देखे गए हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है.  इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 286 रन है, जो हैदराबाद ने ही यहां पर पिछले आईपीएल में बनाया था. 

SRH vs DC वेदर रिपोर्ट

मंगलवार यानी 21 अप्रैल को हैदराबाद में मौसम बारिश वाला रहने की संभावना है. मैच के दौरान बादल छाए रह सकते हैं. बारिश की 50 प्रतिशत से अधिक संभावना जताई जा रही है. ऐसे में बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है. 

SRH vs DC संभावित प्लेइंग-11

SRH – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, एहसान मलिंगा.

DC – केएल राहुल, पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

SRH vs DC स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, औकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी.

ये भी पढ़ें : SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद या दिल्ली कैपिटल्स कौन जीतेगा आज का मैच, देखें दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs DC मैच की पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, जानिए प्लेइंग-11 में दोनों टीमें किन खिलाड़ियों को देंगी मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close