Sport : SRH vs KKR: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, रहाणे और रघुवंशी ने मचाया धमाल #INA

SRH vs KKR : आईपीएल 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराजर्स हैदराबाद को उन्हीं के घर में 7 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रनों पर ढेर हो गई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुसकसान पर 167 रन बनाकर हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत अपने नाम कर ली.
केकेआर को फिन ऐलन के रूप में लगा पहला झटका
इस मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पारी की शुरुआत करने फिन ऐलन और अजिंक्य रहाणे आए. टीम को पहला झटका 49 के स्कोर पर लगा. ऐलन 13 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 29 रन बनाकर पैट कमिंस की बॉल पर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे ने पारी को आगे बढ़ाया.
Pat Cummins turns the corner 👏
🎥 27 runs off the over but the #SRH skipper comes back with a wicket 👊
Finn Allen departs!
Updates ▶️ https://t.co/muersQO7at#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvKKR | @SunRisers pic.twitter.com/Aicconk2N8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
रहाणे और रघुवंशी ने बल्ले से मचाया धमाल
इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 36 बॉल में 4 चौके और 1 चौके के साथ 43 रनों की पारी खेली और वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 47 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 59 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 और कैमरून ग्रीन ने 3 रनों का योगदान दिया. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और हुसैन साकिब ने 1-1 विकेट चटकाया.
Placement and pure timing! 🤌
🎥 Captain Ajinkya Rahane and Angkrish Raghuvanshi combining brilliantly for #KKR 🤝
Updates ▶️ https://t.co/muersQO7at#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/dkhVQ1UxCm
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने बनाए SRH के लिए रन
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 28 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 61 रनों की पारी खेली. उनके अलावा ईशान में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 42 रन बनाए. इन दोनों के अलावा अभिषेक शर्मा ने 15, हेनरिक क्लासेन ने 11 और कप्तान पैट कमिंस ने सिर्फ 10 रन बनाए. वहीं केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : सुनील नारायण ने आईपीएल में रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल के बाद ये उपल्बधि हासिल करने वाले बने दूसरे गेंदबाज
SRH vs KKR: कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, रहाणे और रघुवंशी ने मचाया धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









