Sport : SRH vs RCB: आज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, रजत पाटीदार भी करेंगे कमाल #INA

SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और उपकप्तान ईशान किशन के पास 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ये दोनों ही खिलाड़ी कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाएंगे. आइए इस बारे में जानते हैं.
ईशान किशन बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
आज ईशान किशन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जब मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे तो उनके पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. इस मैच में ईशान के पास 3500 आईपीएल रन पूरे करने का मौका होगा. ईशान को इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए सिर्फ 12 रनों की जरूरत होगी. अगर वो आज आरसीबी के खिलाफ इतने रन बना लेते हैं तो आसानी से इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे.
Sights set for tomorrow’s Uppal night 🏟️🎆 pic.twitter.com/hFEP1bbanR
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 21, 2026
अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे खास उपलब्धि
सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा के पास इस मैच में 150 आईपीएल छक्के पूरे करने की खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. ऐसा करने के लिए अभिषेक शर्मा को सिर्फ 11 छक्कों की जरूरत है. अभिषेक अगर इस मैच में इतने छक्के लगा देते हैं तो वो इस उपलब्धि को आसानी से हासिल कर लेंगे.
हेनरिक क्लासेन के पास भी खास मौका
आरसीबी के खिलाफ ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के पास ये खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. वहीं इनके अलावा हेनरिक क्लासेन इस मैच में 8 चौके लगाते ही 150 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर वो इस मुकाबले में 5 चौके लगाते हैं तो 450 चौके पूरे कर लेंगे.
रजत पाटीदार भी हासिल करेंगे खास रिकॉर्ड
इसके अलावा आरसीबी के लिए रजत पाटीदार पर इस मैच में 3 खास उपलब्धि हासिल करने का जिम्मा होगा. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 छक्के लगाते ही रजत पाटीदार 100 आईपीएल छक्के पूरे कर लेंगे, जबकि 6 चौके लगाते ही वो 100 आईपीएल चौके पूरे कर लेंगे. इसके अलावा अगर पाटीदार इस मैच में 52 रन लगा देते हैं तो वो 1500 रन पूरे कर लेंगे.
🗣️ Rajat Patidar once said… 🔥
Perfect advice at this stage of the season. 👊#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/gDzDw3PzwJ
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 20, 2026
SRH vs GT का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप सॉल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.
ये भी पढ़ें : SRH vs RCB मैच में कौन बनेगा विनर, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
SRH vs RCB: आज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के निशाने पर होंगे 2 बड़े रिकॉर्ड, रजत पाटीदार भी करेंगे कमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









