Sport : SRH VS RR क्वालीफायर 2 मैच कौन जीतेगा? पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स #INA

GT VS RR Match Preview: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा. मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि जीतने वाली टीम बनेगी दूसरी फाइनलिस्ट. जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में दोनों ही टीमें आज बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के बारे में बताते हैं. जानते हैं कि इस हाईवोल्टेज मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी, मौसम कैसा रहेगा, हेड टू हेड रिकॉर्ड किसके पक्ष में हैं और टीम की संभावित प्लेइंग-11 क्या हो सकती है.
GT VS RR: हेड टू हेड रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं, जिसमें 7 मैच जीटी ने जीते हैं. वहीं, 3 मैच आरआर ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 229 रनों का रहा है. जबकि लोएस्ट स्कोर 118 रनों का रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो पूरी तरह से गुजरात टाइटंस के पक्ष में दिख रहे हैं. मगर, राजस्थान रॉयल्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इस टीम ने IPL 2026 में शानदार खेल दिखाया है.
GT VS RR: पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच संतुलित व्यवहार करती है. ये पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है.
यहां की आउटफील्ड बहुत तेज है और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छा बाउंस और पेस (गति) मिलता है. पिच पर अच्छे उछाल और कैरी के कारण बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं. फ्लैट विकेट नहीं होने के कारण, सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने के अच्छे मौके मिलते हैं.
GT VS RR: वेदर रिपोर्ट
आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले क्वालीफायर 2 मैच चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले के दौरान बारिश होने की संभावना तो हैं, लेकिन बहुत कम. वेदर फॉरकास्ट के मुताबिक, दोपहर में बारिश होने के चांसेस 3% है और रात में 2% है. चंडीगढ़ का तापमान आज 36 से 25 डिग्री तक रह सकता है. हवा 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 44% रहने की संभावना है.
GT VS RR: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा. ये हाईवोल्टेज मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
GT VS RR: पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (C), जोस बटलर (WK), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: सुशांत मिश्रा/शुभम दुबे
GT VS RR: फुल स्क्वाड
गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमानजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर
ये भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के लिए खिताब जीतना हो सकता है मुश्किल, आंकड़े देख समझ जाएंगे आप
SRH VS RR क्वालीफायर 2 मैच कौन जीतेगा? पिच रिपोर्ट, वेदर फॉरकास्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड सहित जानें सभी डीटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









