Sport : इंस्टाग्राम पर पूरे हुए RCB के 25 मिलियन फॉलोवर्स, यहां जानिए सभी 10 टीमों के कितने हैं फॉलोवर्स #INA

RCB Complete 25M Followers On Instagram: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी जीत दर्ज कर ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ग्रैंड फिनाले में गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी ने बैक टू बैक दूसरी जीत दर्ज की और लगातार 2 आईपीएल टाइटल जीतने वाली महज तीसरी टीम बन गई. इसके बाद अब आरसीबी ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है. जी हां, RCB के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं और बोल्ड आर्मी आईपीएल में 25 मिलियन फॉलोवर वाली पहली आईपीएल टीम बन गई है. तो आइए जानते हैं कि आईपीएल में किस टीम के कितने फॉलोवर्स हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (25 मिलियन)

View this post on Instagram

आईपीएल 2026 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी है. इस टीम के 25 मिलियन फॉलोवर्स पूरे हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने अब तक इंस्टाग्राम पर 32.6 हजार पोस्ट शेयर किए हैं और 121 लोगों को फॉलो भी किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स

View this post on Instagram

चेन्नई सुपर किंग्स इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोइंग वाली फ्रेंचाइजियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है. चेन्नई को इंस्टाग्राम पर 23.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उन्होंने 23.2 हजार पोस्ट शेयर किए हैं और 251 यूजर्स को फॉलो किए हैं. आपको बता दें, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर कुछ खास अच्छा नहीं रहा. फ्रेंचाइजी ने 14 मैच खेले, जिसमें 6 मैच जीते और 8 मैचों में हार मिली. 12 अंक के साथ टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही.

मुंबई इंडियंस

View this post on Instagram

मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे अधिक फॉलोवर्स के मामले में दूसरे स्थान पर आती है. मुंबई के इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोवर्स हैं. इंस्टा पर फ्रेंचाइजी ने 33.1 पोस्ट शेयर किए हैं और 294 लोगों को फॉलो किया हुआ है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला और फ्रेंचाइजी अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही.

कोलकाता नाइट राइडर्स

View this post on Instagram

कोलकाता नाटट राइडर्स के इंस्टाग्राम पर 8.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं. फ्रेंचाइजी ने इंस्टा पर 24.5 हजार पोस्ट शेयर किए हैं और 128 यूजर्स को फॉलो किया है. आईपीएल 2026 का सफर केकेआर के लिए कुछ खास नहीं रहा और टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर रही.

गुजरात टाइटंस

View this post on Instagram

गुजरात टाइटंस के इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फॉलोवर हैं. 2022 से आईपीएल में शामिल हुई इस फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर 14.6 पोस्ट शेयर किए हैं और 83 लोगों को फॉलो किया है. आपको बता दें, IPL 2026 की रनरअप टीम रही. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले गए फाइनल में टीम को हार मिली.

लखनऊ सुपर जायंट्स (3.8 मिलियन)

View this post on Instagram

लखनऊ सुपर जायंट्स के इंस्टाग्राम पर 3.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं. फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर 11.9 पोस्ट शेयर किया है और इस अकाउंट से 134 लोगों को फॉलो किया है. आपको बता दें, एलएसजी के लिए IPL 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा. टीम ने 14 मैच खेले, जिसमें 10 मैच जीते, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया. इस तरह 8 अंकों के साथ LSG अंक तालिका में सबसे आखिरी 10वें स्थान पर रही.

राजस्थान रॉयल्स

View this post on Instagram

2008 में अपनी पहली व एकमात्र ट्रॉफी जीतने वाली IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की टीम को इंस्टाग्राम पर 6.7 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर 19.7 हजार पोस्ट शेयर किए हैं, तो वहीं 349 लोगों को फॉलो भी किया है. आईपीएल 2026 में राजस्थान की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही.

सनराइजर्स हैदराबाद

View this post on Instagram

सनराइजर्स हैदराबाद को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. फ्रेंचाइजी ने इंस्टा पर 20 हजार पोस्ट शेयर किए हैं और 132 लोगों को फॉलो भी किया है. SRH ने आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का सफर तय किया था और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही.

पंजाब किंग्स

View this post on Instagram

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद शानदार थी, लेकिन फिर लगातार मिली हार के बाद ये टीम प्लेऑफ में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही. पंजाब के इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं. फ्रेंचाइजी ने 23.7 हजार पोस्ट शेयर किए हैं और 114 लोगों को फॉलो किया हुआ है.

दिल्ली कैपिटल्स

View this post on Instagram

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को इंस्टाग्राम पर 4.8 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं. इंस्टा पर टीम ने 28.9 हजार पोस्ट शेयर किए हैं और 200 लोगों को फॉलो किया हुआ है. IP 2026 की बात करें, तो टीम ने 14 मैच खेले, जिसमें 7 मैच जीते और 7 में हार का सामना किया. इस तरह 14 अंक के साथ DC अंक तालिका में 6वें स्थान पर काबिज है.

ये भी पढ़ें: Explainer: चैंपियन बनने के बाद किसके पास रहती है ट्रॉफी? जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

इंस्टाग्राम पर पूरे हुए RCB के 25 मिलियन फॉलोवर्स, यहां जानिए सभी 10 टीमों के कितने हैं फॉलोवर्स





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button