Sport : अपनी फैन को ही दिल दे बैठे… किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं सुनील गावस्कर की लव स्टोरी, जानिए कैसे शादी तक पहुंची बात #INA

Sunil Gavaskar Love Strory: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर आज 10 जुलाई को अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. जब गावस्कर क्रिकेट खेला करते थे, तब बड़े-बड़े गेंदबाज उनसे डरते थे. मगर ये तूफानी बल्लेबाज अपनी ही एक फैन के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया था और वो फैन उनकी पत्नी मार्शनील हैं. जी हां, सुनील गावस्कर जब अपने गेम के प्राइम टाइम में थे, तभी स्टेडियम पहुंचीं मार्शनील उनसे ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं…. लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये ऑटोग्राफ देने वाला ही एक दिन उनका पति बन जाएगा… तो आइए आपको सुनील गावस्कर और मार्शनील की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जो पूरी तरह फिल्मी लगती है…

कैसे हुई थी गावस्कर और मार्शनील पहली मुलाकात

सुनील गावस्कर और उनकी पत्नी मार्शनील गावस्कर की लव स्टोरी का पहला पड़ाव तो उनकी मुलाकात थी… 1973 में टीम इंडिया दिल्ली में एक मैच खेल रही थी. उस समय मार्शनील भी अपनी पढ़ाई के के लिए दिल्ली में थीं. क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाली मार्शनील अपनी दोस्तों के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (जो पहले फिरोज शाह कोटला) मुकाबला देखने पहुंचीं.

  लंच ब्रेक के दौरान दर्शकों को भारतीय खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला. तो अपनी दोस्तों के साथ मार्शनील भी सभी खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने पहुंच गईं. तभी उनकी नजर वहां मौजूद सुनील गावस्कर पर पड़ी. मार्शनील ने तो सुनील गावस्कर से उनका ऑटोग्राफ मांगा, लेकिन गावस्कर ने तो ऑटोग्राफ के साथ-साथ अपना दिल भी मार्शनील को ही दे दिया.

पहली नजर में हुआ प्यार

जैसा ही आपको बताया कि मार्शनील तो सुनील गावस्कर के पास ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं, लेकिन उनकी खूबसूरती के सामने सुनील गावस्कर क्लीन बोल्ड हो गए और पहली नजर का प्यार कर बैठे. हालांकि, इसका अंदाजा मार्शनील तक को नहीं था कि गावस्कर उन्हें पसंद करने लगे हैं. मगर, प्यार छुपाए कहां छुपता है… कुछ वक्त बात ही जब सुनील गावस्कर कानपुर टेस्ट मैच खेलने पहुंचे.

ज्यादा दिन तक छिप नहीं पाई लव स्टोरी

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि उस दौर में सुनील गावस्कर का नाम चलता था. गावस्कर जब मैदान पर उतरते थे, तो करोड़ों देशवासी दिल थामकर मैच देखा करते थे. ऐसे में गावस्कर पर मीडिया की नजरें बनी रहती थीं. मार्शनील कानपुर से थीं और उनसे हुई पहली मुलाकात के बाद सुनील गावस्कर का कानपुर आना-जाना काफी बढ़ गया था. अखबारों में खबरें छपने लगीं कि गावस्कर कानपुर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आते हैं.

कैसे किया प्यार का इजहार

अब आप सोच रहे होंगे कि प्यार होने के बाद सुनील गावस्कर ने आखिर मार्शनील को प्रपोज कैसे किया था. तो आपको बता दें, कि कानपुर जाने पर गावस्कर अक्सर अपने दोस्त अजय गुप्ता के घर पर ही रुकते थे. बाद में उन्होंने अपने दोस्त को पूरी बात बताई और मार्शनील के परिवार तक मैच टिकट पहुंचाने के लिए कहा था.

फिर जब मार्शनील अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंचीं, तो बस वहीं गावस्कर ने मार्शनील को उनके पूरे परिवार के सामने प्रपोज किया था. इसके लिए उन्होंने मार्शनील के परिवार को कानपुर में एक टेस्ट मैच देखने के लिए बुलाया था और मैच खत्म होने के बाद उनके घर वालों की मौजूदगी में अपने रिश्ते का इजहार किया था.

23 दिसंबर 1974 को रचाई शादी

सुनील गावस्कर ने पूरे परिवार के सामने ही मार्शनील को शादी के लिए प्रपोज किया था. परिवार की सहमति मिली और दोनों का रिश्ता तय हो गया. इसके बाद 23 सितंबर 1974 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. ये जोड़ी भारतीय क्रिकेट के सबसे खूबसूरत और मशहूर जोड़ियों में से एक है.

ये भी पढ़ें: इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले तो हराया और फिर छिड़ा भारत के जख्मों पर नमक, बोले- ‘मुझे तो बहुत मजा आया…’

अपनी फैन को ही दिल दे बैठे… किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं सुनील गावस्कर की लव स्टोरी, जानिए कैसे शादी तक पहुंची बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button