Sport : टीम इंडिया का ऐलान! 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक ने चुना स्क्वाड, शमी-भुवी समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह #INA

ODI World Cup 2027 : टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतने की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी. भारतीय क्रिकेट टीम को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुभमन गिल लीड करते हुए नजर आएंगे. वो टीम इंडिया के वनडे फॉर्मेट के कप्तान हैं. वहीं टीम के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद हैं, जिन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था. इस समय टीम इंडिया में एक वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी भी, जिसके नाम एक वनडे वर्ल्ड कप जीतने का गौरव प्राप्त है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी में वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए तैयार है. विश्व कप के लिए तमाम खिलाड़ी और एक्सपर्ट अपना-अपना स्क्वाड चुन रहे हैं. अब इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपना स्क्वाड चुना है. उन्होंने किन 15 खिलाड़ियों को मौका दिया है. आइए जानते हैं. 

दिनेश कार्तिक ने चुना वनडे वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड 

दिनेश कार्तिक ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बतौर ओपनर चुना है, उन्होंने तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल को चुना है. इसके साथ ही कार्तिक ने ईशान किशन को भी चुना है, जो जरूरत पड़ने पर टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके साथ ही वो विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं. 

दिनेश ने टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए विराट कोहली समेत श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को मौका दिया है. ये तीनों खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूत करते हुए नजर आएंगे. कोहली नंबर 3 पर, श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर और केएल राहुल नंबर 5 पर टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

3 ऑलराउंडर्स को दिनेश कार्तिक ने दी जगह

उन्होंने बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर टीम में हार्दिक पांड्या को जगह दी है. उनके बैकअप के तौर पर टीम में नीतीश कुमार रेड्डी को भी जगह मिली है. वहीं टीम में स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को मौका मिला है. ये तीनों ऑलराउंडर साउथ अफ्रीका में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मजबूत करेंगे. 

  1. शुभमन गिल (कप्तान)
  2. रोहित शर्मा
  3. विराट कोहली
  4. श्रेयस अय्यर
  5. केएल राहुल
  6. हार्दिक पांड्या
  7. कुलदीप यादव
  8. अक्षर पटेल
  9. जसप्रीत बुमराह
  10. मोहम्मद सिराज
  11. मोहम्मद शमी
  12. ईशान किशन
  13. यशस्वी जायसवाल
  14. भुवनेश्वर कुमार
  15. नीतीश कुमार रेड्डी

दिनेश कार्तिक ने इन गेंदबाजों को दिया मौका

2027 वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में दिनेश कार्तिक ने 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी और लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों की वापसी कराई है. इसके साथ ही टीम में मोहम्मद सिराज को भी मौका दिया गया है, जो अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं. वहीं टीम में जसप्रीत बुमराह को भी रखा गया है, जो इंडियन क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की सबसे मजबूत कड़ी और रीढ़ की हड्डी साबित होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें : अर्शदीप-शमी और जडेजा समेत कुल 17 खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड स्क्वाड से बाहर, अश्विन ने चुनी टीम, भुवी के साथ इनको दिया मौका?

टीम इंडिया का ऐलान! 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक ने चुना स्क्वाड, शमी-भुवी समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button