Sport : अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली अहम जिम्मेदारी, विराट-रोहित भी शामिल #INA

Indian Cricket Team Announced: इंतजार खत्म हुआ और बीसीसीआई ने अपकमिंग सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना है. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को जगह मिली है और कौन-कौन से खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उपकप्तान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपकमिंग अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है. वहीं, श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. स्क्वाड में रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं, यानि एक बार फिर फैंस को दोनों दिग्गजों को खेलते देखने को मिलने वाला है. आपको बता दें, ये वनडे सीरीज 2027 में खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के रोडमैप का हिस्सा है.
ऋषभ पंत बाहर
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली ODI सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना गया है. गौर करने वाली बात ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की ODI टीम से ऋषभ पंत को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज से आराम दिया गया है, ताकि इंग्लैंड दौरे से पहले उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके.
🚨 . 🚨
Presenting #TeamIndia‘s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
4 नए चेहरे टीम में शामिल
अफगानिस्तान के लिए चुनी गई वनडे और टेस्ट दोनों ही टीमों में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं. इसमें मानव सुथार, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव के नाम शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें, गुरनूर बराड़ दोनों टीमों में जगह पाने में सफल रहे. मानव सुथार को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है. वहीं, प्रिंस यादव ODI टीम में पहली बार शामिल हुए हैं.
यहां देखें स्क्वाड
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल
यहां देखें भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | समय (IST) | मैदान |
|---|---|---|---|
| एकमात्र टेस्ट | 6–10 जून 2026 | सुबह 9:30 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
| पहला ODI | 14 जून 2026 | दोपहर 1:30 बजे | धर्मशाला |
| दूसरा ODI | 17 जून 2026 | दोपहर 1:30 बजे | लखनऊ |
| तीसरा ODI | 20 जून 2026 | दोपहर 1:30 बजे | चेन्नई |
ये भी पढ़ें: ‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया, वरना मुझे भी मारता…’, वैभव सूर्यवंशी से डरा भारतीय गेंदबाज, बयान वायरल
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली अहम जिम्मेदारी, विराट-रोहित भी शामिल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








