Sport : सलमान अली आगा ने सरेआम की पाकिस्तान क्रिकेट की बेइज्जती, बोले-'हम तो इस लायक नहीं खेलते कोई हमें देखे…' #INA

पाकिस्तान में इस वक्त पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) का आयोजन हो रहा है. इस लीग में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिससे पीएसएल का मजाक बनता है. वीडियो वायरल होने तक तो ठीक था, लेकिन अब पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी और पीएसएल में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरेआम कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे हर कोई हैरान है. उन्होंने कह दिया है कि इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन ऐसा नहीं है कि लोग उनकी तरफ अट्रैक्ट हो.
सलमान अली आगा ये क्या बोल गए
पाकिस्तान सुपर लीग में करांची किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे सलमान अली आगाज का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान अपने ही देश के क्रिकेट की बेइज्जती करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सलमान कहते हैं कि, मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी टूर्नामेंट की जो हाईप होती है, वो लोगों से बनती है. अगर यहां पर ही अगर स्टेडियम फुल होता, तो डिफरेंड किस्म के मैच हो रहे होते, तो लोगों से हाईप रहती है. आप कह सकते हैं कि इंटरनेशनल लेवल पर हमारी परफॉर्मेंस ऐसी है नहीं कि जिससे लोग अट्रैक्ट होकर आएं. लेकिन, मुझे लगता है कि यहां लोग (क्राउड) अलाउ होते, तो फिर भी हमारे लोग क्रिकेट से इतनी मोहब्बत करते हैं. वो ग्राउंड की तरफ आते जरूर.
SALMAN ALI AGHA COOKS PAKISTAN CRICKET
“It would have been an altogether different tournament (PSL) if crowds were allowed . watch the matches but honestly, our international performances haven’t been great enough . attract crowds.”
😂😭😂😭 pic.twitter.com/kSiYiLFqLh
— Brutal Truth (@sarkarstix) April 17, 2026
यहां देखें यूजर्स के रिएक्शंस
Samajhdar hai ladka tabhi sach bola ki international cricket main inki performance third class hai tabhi log inko dekhne bhi nahi aate..
— Thinker!!!!! (@manishsarangal1) April 17, 2026
Bcz His performance is zero in PSL so far
hoping unpicked 2027 Season PSL😭— Rock.it (@hubpharma48) April 16, 2026
He is not performing in PSL. That’s why he is making such statements
— Usman (@UsmanSpts) April 16, 2026
Showoff Agha never performed anywhere and get selected as Pakistan T20 captain just because Aqib didn’t like Rizwan.
— Abdul Ahad (@abdul_ahad2000) April 16, 2026
Wo tu teek hei lekin ye kis performance ki base per Pakistan team mei hei???
— Critical Thinker (@QaisK4393) April 16, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 25वां मैच करांची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइडेट के बीच खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करने आई कराची की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 150 रन बोर्ड पर लगाए. 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी करांची की टीम ने आसानी से 16 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की. नतीजन, कराची किंग्स को हार मिली. इस सीजन अब तक सलमान अली आगा के बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं आई है और निराशाजनक बल्लेबाजी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम
सलमान अली आगा ने सरेआम की पाकिस्तान क्रिकेट की बेइज्जती, बोले-'हम तो इस लायक नहीं खेलते कोई हमें देखे…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









