Sport : जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर डेट और टाइम #INA

IND VS ZIM: इंग्लैंड के साथ खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा वनडे आज लॉर्ड्स में खेला जाएगा. मगर, इस बीच भारत की टी-20 टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है, जिसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर की हैं. टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज में एक बार फिर श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी.
जिम्बाब्वे दौरे पर निकली टीम इंडिया
बीसीसीआई ने रविवार को एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए यूजर्स को जानकारी दी कि भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे जैसे टीम में शामिल टी-20 स्पेशलिस्ट प्लेयर्स रवाना हुए हैं, जहां उनके साथ वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हैं. स्क्वाड में शामिल श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे इस वक्त इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. वह लॉर्ड्स वनडे मैच के खत्म होने के बाद ही जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे.
वीवीएस लक्ष्मण भी गए हैं जिम्बाब्वे
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर बिजी हैं, जहां टीम इंडिया वनडे सीरीज खेल रही है. ऐसे में टी-20 टीम वीवीएस लक्ष्मण के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर गई है. बताते चलें, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब श्रेयस अय्यर पूरी कोशिश करेंगे कि वह अपनी टीम को जिम्बाब्वे में जीत दिला सकें.
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝙩𝙤 𝙕𝙞𝙢𝙗𝙖𝙗𝙬𝙚 🇿🇼#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/akRFqycwXC
— BCCI (@BCCI) July 18, 2026
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलना है मुश्किल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती मैचों में प्लेइंग-11 में मौका मिलना मुश्किल है. वह अभी युवा हैं और उन्हें अपने दूसरे मौके का इंतजार करना पड़ सकता है. चूंकि, टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह के साथ जा सकती है और ये दोनों खिलाड़ी पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर सकते हैं. हालांकि, अगर ये खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाए या किसी प्रकार की इंजरी होती है, तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है.
नोट कर लीजिए जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा, तो दूसरा वनडे 25 जुलाई और तीसरा टी-20 मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. तीनों ही मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा.
| मैच | तारीख | दिन | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 23 जुलाई 2026 | गुरुवार | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे |
| दूसरा टी20 | 25 जुलाई 2026 | शनिवार | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे |
| तीसरा टी20 | 26 जुलाई 2026 | रविवार | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे |
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
ये भी पढ़ें: IND VS ENG: लॉर्ड्स में भारत लेगा बड़ा फैसला, बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी, जानिए किसे मिलेगी फिर प्लेइंग-11 में जगह
जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, जहां एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर डेट और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,