Sport : टीमें हो जाएं सावधान! प्लेऑफ से पहले RCB में होगी खतरनाक बल्लेबाजी की वापसी, दिला सकता है फाइनल का टिकट #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी जगह पक्की कर ली है. आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. अब प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन RCB के फैंस खुशी से झूम उठेंगे. दरअसल आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिन साल्ट की फिर से आईपीएल 2026 में वापसी होने वाली है. उंगली में चोट की वजह से साल्ट 1 महीने से ज्यादा वक्त टीम से बाहर रहे, लेकिन अब प्लेऑफ से पहले वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़ने वाले हैं.
RCB में हो रही फिल साल्ट की वापसी
फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 में अपना आखिरी मैच 18 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था, जिसके बाद वो चोटिल हुए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वो 1 महीने से भी ज्यादा आईपीएल 2026 से बाहर रहे, लेकिन अब साल्ट की प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में वापसी होने जा रही है. आरसीबी के लिए बहुत राहत वाली बात है.
A big boost for RCB ahead of the playoffs
▶️ https://t.co/pq2Hcm6Qww pic.twitter.com/C7bXY5NpiK
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 20, 2026
टीमें हो जाएं सावधान! प्लेऑफ से पहले RCB में होगी खतरनाक बल्लेबाजी की वापसी, दिला सकता है फाइनल का टिकट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









