Sport : 'उसकी बैटिंग हर कोई देखता है, वो 20 का होता तो…' माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के UK कनेक्शन का बताया सच, जानें क्या कहा? #INA

Michael Vaughan on Vaibhav Sooryavanshi : आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. भारत के इस अनकैप्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना दिया है. वैभव ने जिस तरह से आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद के साथ धमाल मचाया है, उनसे सभी को उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए मजबूर कर दिया है.
इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भी शामिल हो गए हैं. माइकल ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. माइकल वॉन ने खुलासा किया है कि वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि यूके में भी फैंस के द्वारा देखी जा रही है.
𝗦𝘁𝗼𝗿𝗺 𝗼𝗳 𝗦𝗶𝘅𝗲𝘀 🚀
Vaibhav Sooryavanshi lit up #RR‘s chase with a thunderous 93(38) 🎇
Updates ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/qe6TfmGnTx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
माइकल वॉन ने कहा कि, ‘वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देखने के लिए हर कोई इकट्ठा होता है, सिर्फ इंडिया में ही नहीं. मुझे लगता है कि यह पूरी दुनिया में हो रहा है, मुझे लगता है कि घर से, मुझे आज मैसेज मिले हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में UK में आईपीएल उतना नहीं देखा गया जितना पहले देखा जाता था लेकिन एक इंसान है जिसे वे देखते हैं और वह यह लड़का है’.
माइकल वॉन ने आगे कहा कि, ‘जैसे ही वह बैटिंग करने जाता है, वह दस तक पहुंच जाता है और मुझे पूरा यकीन है कि व्हाट्सअप ग्रुप में है. लोग टेलीविजन स्क्रीन चालू कर लेते हैं. सच कहूं तो, अगर वह 18, 19 या 20 साल का होता, तो वह इंडिया के लिए खेल रहा होता. यह उसका नंबर है जो उसे इंडिया के लिए खेलने से रोक रहा है. अगर आप इस साल के आईपीएल का ओपनिंग बैटिंग कॉम्बिनेशन चुन रहे हैं, तो अब तक कॉम्पिटिशन में सबसे अच्छा ओपनिंग बैटर कौन है? मेरी राय में यह युवा लड़का है’.
MICHAEL VAUGHAN ON VAIBHAV SOORYAVANSHI [Cricbuzz]
He said : Everyone gathers . watch Vaibhav Sooryavanshi bats, not just in India. I reckon it’s happening around the world. I reckon from back home, I’ve had messages today that i would say over the last few weeks the IPL’s not… pic.twitter.com/iduylGBsyw
— Akshat (@Akshatgoel1408) May 20, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए इस अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 38 बॉल में 7 चौके और 10 चौकों के साथ 93 रनों तूफानी पारी खेली.
We’re running out of adjectives for him 🫡
Vaibhav Sooryavanshi stands tall as the Player of the Match yet again 👏
WATCH his knock ▶️ https://t.co/T3SwrpAyO4#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/owvepJdPif
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया धमाल
राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप होल्डर है. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में कुल 13 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 579 रन अपने नाम दर्ज कर लिए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 50 चौके और 53 छक्के भी लगाए हैं.
ये भी पढ़ें : KKR अभी भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को कैसे करेगी बाहर
'उसकी बैटिंग हर कोई देखता है, वो 20 का होता तो…' माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के UK कनेक्शन का बताया सच, जानें क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









