Sport : टेंशन बढ़ गई! विराट कोहली ने लॉर्ड्स में खेले हैं महज 3 वनडे मैच, जानिए बनाए हैं कुल कितने कितने रन #INA

Virat Kohli Record at Lords: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा. ये मुकाबला 19 जुलाई, रविवार को होगा, जो सीरीज डिसाइडर होगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. अब लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा मैच निर्णायक होगा, जो जीतेगा, वो सीरीज अपने नाम करेगा. तो आइए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच से पहले आपको बताते हैं कि लॉर्ड्स में विराट कोहली के आंकड़े कैसे हैं.

विराट कोहली का लॉर्ड्स में कैसा है रिकॉर्ड

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं देखने को मिला है. इस मैदान पर 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 25.67 के औसत और 65.81 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रनों का रहा है. उनके बल्ले से इस मैदान पर कोई बड़ी पारी नहीं आई है. किंग कोहली के इस रिकॉर्ड ने यकीनन भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी होगी.

विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 40 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 40 पारियों में 40.75 के औसत और 88.64 की स्ट्राइक रेट से 1467 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली हाईएस्ट स्कोर 122 रनों का रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. यकीनन इंग्लैंड के खिलाफ तो विराट के आंकड़े काफी बेहतर हैं. ऐसे में अब वह वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेंगे.

विराट से रहेगी बड़ी पारी की उम्मीद

इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 6 गेंद पर 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे वनडे मैच में कोहली ने 66 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके लगाए. अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जहां विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि विराट कोहली का रन बनाना टीम इंडिया की जीत के लिए कितना जरूरी है. इतना ही नहीं ये सीरीज अपकमिंग 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से भी काफी अहम है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद

ये भी पढ़ें: ‘लॉर्ड्स वनडे उसका आखिरी नहीं है…’, BCCI ने तोड़ी रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर चुप्पी, बताया कब तक रहेंगे खेलते

टेंशन बढ़ गई! विराट कोहली ने लॉर्ड्स में खेले हैं महज 3 वनडे मैच, जानिए बनाए हैं कुल कितने कितने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button