Sport : 21 साल के जिस खिलाड़ी को खरीदकर इतरा रही थी CSK, वही बना कमजोर कड़ी, बैक टू बैक 3 मैच में हुआ फ्लॉप #INA

IPL 2026 अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है. वैसे तो चेन्नई का कोई भी खिलाड़ी अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है, लेकिन टीम की एक कमजोर कड़ी सामने आई है, जिसने लगातार गेंदबाजी से निराश किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये वही खिलाड़ी है, जिसे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से खरीदकर चेन्नई की टीम काफी खुश हुई थी.
CSK की कमजोर कड़ी बना 21 साल का खिलाड़ी
Tough times, in this together #RCBvCSK pic.twitter.com/h603kCDNGL
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2026
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी पूरी तरह से बेअसर दिख रही है. 21 साल के स्पिनर नूर अहमद CSK के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं. असल में, इस सीजन अब तक नूर ने 3 मैच खेले हैं और वह 111 रन लुटा दिए हैं और एक भी विकेट नहीं ले सके हैं.
सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 24 रन लुटाए थे, लेकिन विरेट नहीं निकाल पाए थे. फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ 38 रन लुटाए और एक बार फिर वह विकेट नहीं ले पाए. वहीं, पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने नूर अहमद को आड़े हाथ लिया और उन्होंने 49 रन गंवा दिए, फिर विकेट चटकाने में असफल रहे.
10 करोड़ में CSK ने जोड़ा था साथ
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने नूर अहमद को 10 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. तब उनके नाम की काफी धूम मची थी और उन्हें स्टार प्लेयर माना जा रहा था. हालांकि, पिछले सीजन नूर ने सीएसके के लिए 14 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 17 के औसत से 24 विकेट लिए थे. वहीं, 8.16 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए थे.
नूर ने अब तक आईपीएल में 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.54 के औसत से 48 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.30 की इकोनॉमी से रन लुटाए.
Noor Ahmad is CSK’s biggest problem right now. He has bowled around 10 overs this season and conceded over 100 runs. He does not have a single wicket. I believe that if he corrects the angle of his run-up, the alignment will improve, and his hand, which has been falling on one… pic.twitter.com/YqeNIa8eHf
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) April 6, 2026
नूर अहमद के आंकड़े हैं ऐसे
नूर अहमद ने अब तक 26 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 29.85 के औसत से 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.46 की इकोनॉमी से रन लुटाए. वहीं, उन्होंने 199 T20s मैच खेले हैं, जिसमें 22.76 के औसत से 229 विकेट झटके हैं.
CSK हार चुकी है लगातार 3 मैच
All you need is Yellove! 💛#WhistlePodu
📽️ : Abishek.krishna pic.twitter.com/NZoPLGCKI9— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 5, 2026
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और CSK अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स के हाथों सीएसके को 8 विकेट से हार मिली थी. पंजाब किंग्स से 5 विकेट से और आरसीबी ने 43 रनों से धूल चटाई. ऐसे में अब यदि चेन्नई ने जल्द वापसी नहीं की, तो उनके लिए आगे प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ऑरेन्ज कैप, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
21 साल के जिस खिलाड़ी को खरीदकर इतरा रही थी CSK, वही बना कमजोर कड़ी, बैक टू बैक 3 मैच में हुआ फ्लॉप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









