Sport : राजस्थान और मुंबई के मैच पर भी है बारिश का साया, जानिए आज कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम? #INA

RR VS MI Weather Report: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मैच गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स मौजूद हैं इसलिए एक हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. मगर, गुवाहाटी के मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि आज वहां बारिश की संभावना जताई जा रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आज गुवाहाटी का मौसम कैसा रहने वाला है और बारिश होने के कितने चांसेस हैं.

आज कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलने वाला है. मगर, गुवाहाटी में आज बारिश की काफी संभावना है, जिससे राजस्थान और मुंबई के मैच पर असर पड़ सकता है.

वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, दोपहर में 55% और रात में 42% तक बारिश होने की संभावना है. तापमान 32 से 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 36% तक रहने की संभावना है.

RR VS MI लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच को आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.

वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर RR VS MI मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महीने से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.

ऐसी हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

राजस्थान और मुंबई के मैच पर भी है बारिश का साया, जानिए आज कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button