Sport : 22 वर्षीय खिलाड़ी के हाथों से फिसली ऑरेंज कैप, यसस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी खेल किया Orange Cap पर कब्जा #INA

Orange Cap : आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप पर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कब्जा कर लिया है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुबंई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 77 रनों की पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के साथ ही यशस्वी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. यशस्वी के साथ-साथ उनकी टीम के खिलाड़ी और उनके 15 वर्षीय ओपनिंग पार्टनर वैभव सूर्यवंशी भी ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

यशस्वी जायसवाल का ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर कब्जा

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. क्योंकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है. यशस्वी ने अब तक 3 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 170.00 की औसत और 163.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 170 रन बनाए हैं. 

यशस्वी जायसवाल ने किस खिलाड़ी से छीनी ऑरेंज कैप

उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 32 बॉल में 10 चौके और 4 छक्कों के साथ 77 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप होल्डर दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी को पीछे छोड़ दिया, जो यशस्वी जायसवाल से पहले ऑरेंज कैप विनर थे. 

समीर रिजवी ने अब तक आईपीएल में 2 मैचो में 2 अर्धशतकों के साथ 160 रन बनाए हैं. उनका औसत 160.00 और स्ट्राइक केट 163.26 का रहा है. आज दिल्ली कैपिटल्स का मैच गुजरात टाइटंस से होने वाला है. इस मैच में उनके पास मौका होगा कि वो एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल से ऑरेंज कैप छीनकर अपने नाम कर सकें. ऐसा करने के लिए उन्हें कुल 11 रन बनाने होंगे.

ऑरेंज कैप लिस्ट में इन खिलाड़ियों का भी दबदबा

ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन है. उन्होंने 3 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 145 रन बनाए हैं. उनके अलावा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर वैभव सूर्यवंशी है. वैभव ने 3 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 122 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और पांच बार के चैंपियन रोहित शर्मा मौजूद हैं. हिटमैन ने 3 मैचों में 1 अर्धशतक के साथ 118 रन बनाए हैं. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ी 

खिलाड़ी मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर
 यशस्वी जैसवाल (RR) 3 3 2 170 77*
समीर रिजवी (DC) 2 2 1 160 90
हेनरिक क्लासेन (SRH) 3 3 0 145 62
वैभव सूर्यवंशी (RR) 3 3 0 122 52
रोहित शर्मा (MI) 3 3 0 118 78
देवदत्त पडिक्कल (RCB) 2 2 0 111 61
अगृक्रष रघुवंशी (KKR) 3 3 1 110 52
कूपर कॉनॉली (PBKS) 3 2 1 108 72*
सरफारज खान (CSK) 3 3 0 99 50
रियान रिकेल्टन (MI) 3 3 0 98 81

ये भी पढ़ें : पलट गई प्वाइंट्स टेबल! एक रात में नीचे लुढ़की 2 टीमें, जानिए अब किसने किया टॉप पर कब्जा?

ये भी पढ़ें : ‘उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में…’ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा?

22 वर्षीय खिलाड़ी के हाथों से फिसली ऑरेंज कैप, यसस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी खेल किया Orange Cap पर कब्जा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close