Sport : शुभमन गिल ने की थी जो भविष्यवाणी, वो अहमदाबाद में हो गई सच, जानें क्या है पूरी बात #INA

Shubman Gill Prediction: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने प्लेऑफ के लिए तो पहले ही क्वालीफाई कर लिया था और अब तो ये टीम टॉप-2 की प्रबल दावेदार मानी बन चुकी है. मगर, इस बीच क्रिकेट के गलियारों में कैप्टन गिल की उस भविष्यवाणी की चर्चा हो रही है, जो गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सच साबित हो गई है.
गुजरात टाइटंस ने CSK को 89 रनों से हराया
आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बोर्ड पर लगाए. नतीजन, 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई और 89 रनों से गुजरात ने जीत दर्ज कर ली.
शुभमन गिल की भविष्यवाणी हुई सच
Not a prediction, Skipper gave us a spoiler 😌 pic.twitter.com/QZFWO27qQR
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 22, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की भविष्यवाणी सच हो गई है. दरअसल, GT VS CSK मैच से पहले कैप्टन गिल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था We’ll catch the next one.. . मतलब हम अपना अगला मैच जीतने वाले हैं और देखिए ठीक ऐसा ही हुआ. गुरुवार को अहमदाबाद में शुभमन गिल की भविष्यवाणी सच हो गई, जब GT ने जीत दर्ज की.
गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास
Clinical. Crushing. Comprehensive 💙@gujarat_titans cap off the league stage with an 8️⃣9️⃣-run win at home 🏟️
Scorecard ▶️ https://t.co/p5TP9NLREX #TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvCSK pic.twitter.com/32vf9sbLGc
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2026
CSK के खिलाफ मिली जीत के साथ ही गुजरात ने सीएसके के खिलाफ वो कर दिया, जो कोई नहीं कर पाया. ये गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब) से बन गई है. इसके साथ ही ये जीटी की रनों से हिसाब से आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी बन गई है.
इससे पहले गुजरात टाइटंस ने रनों के हिसाब से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत 82 रनों से दर्ज की थी, जो इस सीजन यानी कि आईपीएल 2026 में ही आई थी. अब 89 रनों की जीत गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी जीत बन गई है. उन्होंने रनों के हिसाब से सबसे बड़ी तीसरी जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 77 रनों से इसी सीजन हासिल की है.
Breaking old records and making new ones with Captain Gill at the helm of things 👏 pic.twitter.com/ZCJcWBaQ8F
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 21, 2026
IPL 2026 में टॉप-2 की प्रबल दावेदार बनी गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया था. मगर, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई की टीम अब टॉप-2 की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. जीटी ने 14 लीग मैचों में से 9 में जीत दर्ज की और 5 में हार का सामना किया. इस तरह जीटी के पास 18 अंक हैं और उसके पास टॉप-2 में फिनिश करने का अच्छा मौका है. यदि ऐसा होता है, तो शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT को फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
शुभमन गिल ने की थी जो भविष्यवाणी, वो अहमदाबाद में हो गई सच, जानें क्या है पूरी बात
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









