UP News: मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट हादसे के मामले में पुलिस का एक्शन… खदान मालिक समेत 6 लोगों पर FIR – INA

Mirzapur Stone Plant Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार को हुए हादसे में चार मजदूरों की जान जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. मृतकों के परिजनों की तहरीर पर अहरौरा पुलिस ने खदान मालिक, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता, क्रेशर मालिक समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

हादसे में सोनभद्र जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव के रहने वाले लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन की मौत हुई थी. मृतक दुर्योधन के चचेरे भाई सूर्य बली की तहरीर पर पुलिस ने खदान मालिक मधुसूदन सिंह, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता मनोज यादव, क्रेशर मलिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के साथ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

मृतक के भाई ने लगया ये आरोप

दुर्योधन के भाई ने आरोप लगाया है मेरे भाई के साथ तीन लोग और गांव के काम कर रहे थे. जानबूझकर की गई लापरवाही एवं मानक सुरक्षा की अनदेखी के चलते घटना घटी, जिसके चलते मौतें हुई हैं. दरअसल, अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार दोपहर बगल के क्रेशर प्लांट के खदान में ब्लास्टिंग होने के चलते इस प्लांट का एक हिस्सा गिर गया.

इसमें काम कर रहे लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन मलबे में दब गए. क्रेशर मालिक और कर्मचारियों ने आनन फानन में सभी मजदूरों को निकाला. फिर सभी को वाराणसी ले जाया गया, जहां रास्ते में ही चारों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंचें.

थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने क्या बताया?

विंध्याचल मंडल के कमिश्नर राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. परिजनों को आश्वासन दिया गया कि जो दोषी होंगे, उनके किलाफ कार्रवाई होगी. अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि क्रेशर प्लांट में हुए हादसे के मामले में परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद खदान मालिक मधुसूदन सिंह, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता मनोज यादव, क्रेशर मलिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के साथ अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: महीने में 30 चक्कर, 4 गुना मुनाफा, टारगेट पर एजुकेश हब 2.60 करोड़ की हेरोइन से खुला जब्बार खां का नेटवर्क, देहरादून तक पहुंच रहा था सफेद जहर

मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट हादसे के मामले में पुलिस का एक्शन… खदान मालिक समेत 6 लोगों पर FIR


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button