Sport : IPL 2026 के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, इन मैचों की बदल दी गई तारीख, जानें क्यों लिया गया ऐसा फैसला #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है कि इस बीच अचानक शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं. आईपीएल ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि 2 मैचों की तारीखों को आपस में बदल दिया गया है. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैचों की अदला-बदली हुई है. आधिकारिक सूचना के मुताबिक ये बदलाव अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल, 2026 को होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर किए गए हैं. आइए जानते हैं कि किन मैचों की तारीखें बदली गई हैं.
IPL 2026 शेड्यूल में हुआ बदलाव
आईपीएल 2026 के शेड्यूल में छोटा सा बदलाव किया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग2026 के कार्यक्रम में संशोधन की घोषणा की है. गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोपहर का मैच, जो मूल रूप से 26 अप्रैल, 2026 को अहमदाबाद में खेला जाना था, अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
🚨 NEWS 🚨@gujarat_titans – @ChennaiIPL fixtures swapped for April 26 and May 21, owing . municipal corporation elections in Ahmedabad and other parts of Gujarat!
More Details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaashttps://t.co/xDibwhhT8C
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
इसी के अनुरूप, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच दूसरा मैच, जो 21 मई, 2026 को शाम को खेला जाना था, अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. यह बदलाव अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल, 2026 को होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर आवश्यक हो गया है.
अंक तालिका में कहां हैं चेन्नई और गुजरात?
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अब तक कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिल सका है. फ्रेंचाइजी ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें लगातार 3 मैच हारने के बाद उन्हें पहली जीत नसीब हुई. पहला मैच जीतने के बाद टीम को 2 अंक मिले और वह अंक तालिका में 9वं पायदान पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच गुजरात ने जीते हैं और 2 मैच उन्होंने हारे हैं.
ये भी पढ़ें: RCB के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड को मिली सजा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में की थी ये गलत हरकत
IPL 2026 के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, इन मैचों की बदल दी गई तारीख, जानें क्यों लिया गया ऐसा फैसला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









