Sport : ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, इसमें से सिर्फ एक खिलाड़ी है एक्टिव #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. सीरीज का पहला मैच धर्मशाला, दूसरा वनडे 17 जून लखनऊ में और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. इस सीरीज पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ये काफी अहम होने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में शामिल 4 बल्लेबाज अब वनडे क्रिकेट नहीं खेलते हैं. जबकि लिस्ट में शामिल एकमात्र बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जो वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और इस बार IND VS AFG सीरीज का हिस्सा हैं.

रोहित शर्मा हैं नंबर-1

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. जी हां, रोहित भारत के लिए ही नहीं ऑलओवर अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. हिटमैन ने अफगान टीम के खिलाफ 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 127.11 की स्ट्राइक रेट और 75 के औसत से 150 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है. उनके बल्ले से 17 चौके और 5 छक्के निकले हैं.

विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर आता है. कोहली ने अफगान टीम के खिलाफ 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 35.25 के औसत और 102.52 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 2 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 11 चौके निकले हैं.

नंबर-3 पर हैं केएल राहुल

इस लिस्ट में स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम तीसरे नंबर पर आता है. केएल ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए 3 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 45 के औसत और 75.63 की स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला है.

चौथे नंबर पर हैं केदार जाधव

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव का नाम आता है. केदार जाधव ने अपने वनडे करियर में अफगानिस्तान के खिलाफ 2 ODI खेले, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 35.50 के औसत और 75.53 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया है.

पांचवें नंबर पर काबिज दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का नाम आता है. कार्तिक ने भारत की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ 2 वनडे मैच खेले, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 65 के औसत और 69.89 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए. इस दौरान कार्तिक ने 7 चौके जड़े.

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 Rohit Sharma 3 3 150 75.00 127.11 1 0 17 5
2 Virat Kohli 4 4 122 35.25 102.52 0 2 11 0
3 KL Rahul 3 2 90 45.00 75.63 0 1 7 1
4 Kedar Jadhav 2 2 71 35.50 75.53 0 0 5 1
5 Dinesh Karthik 2 2 65 65.00 69.89 0 0 7 0

ये भी पढ़ें: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने 23 साल की उम्र में IND VS AFG टेस्ट मैच में किया डेब्यू

ये हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, इसमें से सिर्फ एक खिलाड़ी है एक्टिव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close