Sport : ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर है RCB का बल्लेबाज #INA

IPL 2026 में एक बार फिर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है. कभी बल्लेबाज अपने छक्के-चौकों से गेंदबाज को परेशान कर रहा है, तो कभी गेंदबाज बल्लेबाजों के होश उड़ा रहे हैं. इस बीच दर्शक रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा रहे हैं. शनिवार को खेले गए डबल हेडर मैच के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फेरबदल हुआ है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर अब वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि RCB का स्टार बल्लेबाज काबिज है.
नंबर-5 पर हैं टिम डेविड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आता है. डेविड ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 14 छक्के लगाए हैं. डेविड ने 86.50 के औसत और 203.52 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके भी निकले हैं.
श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर हैं काबिज
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 पारियों में 14 छक्के जड़ दिए हैं. अय्यर ने इस सीजन अब तक 187.96 की स्ट्राइक रेट और 67.67 के औसत से 203 रन ठोके हैं. इस दौरान उन्होंने 14 चौके भी लगाए हैं.
तीसरे पायदान पर हैं अभिषेक शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद के पावर हिटर अभिषेक शर्मा का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. अभिषेक ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 17 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 229.27 की स्ट्राइक रेट और 31.33 के औसत से 188 रन बनाए हैं. इस दौरान 15 चौके भी लगाए हैं.
दूसरे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर आ पहुंचा है. वैभव ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 18 छक्के जड़ दिए हैं. इस दौरान वैभव ने 263.16 की स्ट्राइक रेट और 40 के औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 चौके भी लगाए हैं.
रजत पाटीदार बने नंबर-1
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा है. पाटीदार ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 22 छक्के जड़ दिए हैं. साथ ही साथ उन्होंने 212.96 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 230 रन भी बनाए हैं. इस दौरान 12 चौके भी लगाए हैं. आप छक्के और चौके का अंतर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि रजत इस सीजन कितनी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए…, PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर है RCB का बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









