Sport : ये हैं महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-3 पर हैं स्मृति मंधाना #INA

TOP-5 Batters With Most Runs In Womens T20 World Cup History: महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने वाली है. टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ खेलेगी. इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट पर सभी की नजरें टिकी होंगी और टीम इंडिया हर हाल में अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देकर खिताब जीतना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 भारतीय महिला बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाए हैं.

हरमनप्रीत कौर नंबर-1 पर हैं काबिज

हरमनप्रीत कौर महिला टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं. हरमन ने भारत के लिए टी-20 विश्व कप में 39 मैच खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में उन्होंने 112.21 की स्ट्राइक रेट और 25.03 के औसत से 726 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. वह 2 बार शून्य पर आउट हुई हैं. उन्होंने 70 चौके और 19 छक्के लगाए हैं. 

मिताली राज दूसरे नंबर पर काबिज

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. वह भारत के लिए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी हैं. उन्होंने 24 टी-20 मैच खेले, जिसकी 23 पारियों में 97.31 की स्ट्राइक रेट और 40.33 के औसत से 726 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए. इस दौरान 79 चौके और 1 छक्का लगाया. वह एक बार डक पर आउट हुईं.

तीसरे नंबर पर आता है स्मृति मंधाना का नाम

भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम टी-20 महिला विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है. मंधाना ने 25 मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 114.41 की स्ट्राइक रेट और 21.83 के औसत से 524 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं. वह एक बार शून्य पर आउट हुई हैं. उन्होंने 65 चौके और 11 छक्के भी लगाए हैं.

चौथे नंबर पर है जेमिमा रोड्रिक्स

टी-20 महिला विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर जेमिमा रोड्रिक्स का नाम आता है. जेमिमा ने 19 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 111.81 की स्ट्राइक रेट और 23.94 के औसत से 407  रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए. एक बार शून्य पर आउट हुईं. उन्होंने 41 चौके और 1 छक्का लगाया.

पांचवें नंबर पर हैं पूनम रावत

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पूनम रावत का नाम आता है. पूरन ने भारत के लिए महिला टी-20 विश्व कप में 15 मैच खेले, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 90.57 की स्ट्राइक रेट और 37.30 के औसत से 373 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार शून्य पर आउट हुईं. 41 चौके लगाए हैं. पूनम इस टूर्नामेंट में 2 बार डक पर आउट हुई हैं.

महिला टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के
1 Harmanpreet Kaur 39 33 726 25.03 112.21 1 4 70 19
2 Mithali Raj 24 23 726 40.33 97.31 0 5 79 1
3 Smriti Mandhana 25 25 524 21.83 114.41 0 4 65 11
4 Jemimah Rodrigues 19 19 407 23.94 111.81 0 2 41 1
5 Poonam Raut 15 15 373 37.30 90.57 0 3 41 0

ये भी पढ़ें: इन 3 भारतीय बैटर्स ने लगाए हैं टी20 महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके, जानिए टॉप पर किसका कब्जा

ये हैं महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-3 पर हैं स्मृति मंधाना





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close